सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मो० अहमद खान ने बताया कि खेल और युवा कल्याण के निदेर्शानुसार इस वर्ष कोविड-19 एवं सीमित बजट की उपलब्धता को दृष्टिगत रखते हुए वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सोनल वसानी-शास्त्रीय नृत्य (कत्थक), आयुष शर्मा-शास्त्रीय गायन, रिषभ त्रिपाठी-तबला एवं किशनचंद हलवाई-बांसुरी में विजेता रहे। निर्णायकगण सर्वश्री विनोद मिश्रा, रमाकांत त्रिपाठी, रामानंद त्रिपाठी एवं श्रीकांत पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। आयोजन में विजेता प्रतिभागियों की प्रस्तुति के वीडियो संभाग स्तरीय वर्चुअल आयोजन में सम्मिलित कराये गये। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे।
Check Also
संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने
“अभिनव पहल” सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …