Sunday , October 6 2024
Breaking News

Satna: मैहर जिले के गांवों में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन मैहर जिले के सभी जनपदों में किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा ने सोमवार को मैहर विकासखंड में करौंदी उपाध्याय, चपना, गोबरी, बरेठी, अमरपाटन विकासखंड में धोबहट, आमिन तथा रामनगर विकासखंड में न्यूदेवराजनगर और सोनाड़ी में भ्रमण किया। रामनगर विकासखंड में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने शासन की योजनाओं के बारे में आमजन को बताया। उन्होने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। सभी जनों से आग्रह है कि विकसित भारत संकल्प योजनों में पहुंचकर शासन की योजनाओं को समझें और उसका लाभ लें। सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी प्रकार अमरपाटन विकासखंड के गांवों में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार और जनपद अध्यक्ष माया पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये शासन के कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुये। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने वितरित किये। यात्रा के दौरान विकसित भारत के संकल्प की शपथ दिलाई गई।

गांवों का विकास होगा तो देश समृद्ध होगा, मझगवां की विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुये सांसद

सांसद गणेश सिंह ने मझगवां विकासखंड के ग्राम बीरपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होकर आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। सांसद श्री सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार रथ सरकार लोकप्रिय योजनाओं के बारे में आमजनों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। शासन द्वारा जनकल्याण की अनेकों योजनायें चलाई जा रही हैं। सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की के पथ में अग्रसर है। सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है।


विकसित भारत संकल्प यात्रा का आज का भ्रमण कार्यक्रम
सतना जिले में 2 जनवरी 2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा विभिन्न विकासखंडों के ग्राम पंचायत क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। जिनमें नागौद विकासखंड अंतर्गत उमरी बृज, सेमरी, मढ़ीकला, माड़ाटोला, सोहावल विकासखंड अंतर्गत नदना, डाडीटोला, मझगवां विकासखंड अंतर्गत सेलौरा, तिघरा, उचेहरा विकासखंड अंतर्गत पोंड़ी, पिथौराबाद, तथा रामपुर बघेलान विकासखंड अंतर्गत ग्राम बैरिहा और जमुना के वार्ड शामिल हैं।

मैहर जिले में आज निकलने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा का रुट चार्ट
मैहर जिले में 2 जनवरी 2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगी। जिनमें मैहर विकासखंड अंतर्गत भटिगवां, कांसा, बरहिया, नादन शिवा प्रसाद, नादन शारदा प्रसाद, अमरपाटन विकासखंड अंतर्गत परसिया, खजुरीसुखनंदन तथा रामनगर विकासखंड अंतर्गत नारायणपुर और जोवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार वाहन भ्रमण करेगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 50वां उस्‍ताद अलाउद्दीन खां समारोह 8 से 10 अक्‍टूबर को मैहर में, प्रदेश व देश के लब्‍धप्रतिष्ठित कलाकार अर्पित करेंगे स्‍वरांजलि

सतना/भोपाल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा उस्‍ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *