Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: अद्भुत,अतुलनीय और अविश्वनीय है विन्ध्य व्यापार मेला- राजेन्द्र शुक्ल

विन्ध्य व्यापार मेला औद्योगिक क्रांति का सूत्र बनेगा


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ विन्ध्य व्यापार मेला औद्योगिक विकास के कार्यो का सूत्र बनेगा। विन्ध्य व्यापार मेले के लगातार हो रहे आयोजनो की प्रशंसा करते हुए म.प्र. शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विन्ध्य व्यापार मेले की सराहना की एवं मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित करते हुए कहा कि विन्ध्य व्यापार मेला सतना की पहचान बन चुका है। एवं सतना रीवा को जुड़वा भाई निरूपित करते हुए उन्होने बतलाया कि बरगी नहर का पानी शीघ्र सतना पहुंचेगा एवं कहा कि ग्वालियर मेले की तरह व्यापार मेला मे छूट मिले व व्यापार संवर्धन बोर्ड के गठन हेतु अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी अड़चने दूर की जायेगी ताकी विकास को एक नई दिशा मिल सके। इस अवसर पर विन्ध्य के विकास पुरूष का शाल श्रीफल एवं तलवार प्रदान कर एवं साफा पहना कर अभिनन्दन किया गया।
जिले के विधायकों का हुआ आगवन
चेेम्बर महामंत्री संदीप कुमार जैन ने बताया कि विंध्याचल के शीर्ष व्यापारिक संस्था विन्ध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज सतना द्वारा व्यापार के उन्नयन के उद्देश्य से 23 दिसम्बर 2023 से 02 जनवरी 2024 तक तक स्थानीय बी.टी.आई. ग्राउण्ड सतना मे आयोजित हो रहे। 11 वें विन्ध्य व्यापार मेला में गुरूवार को म.प्र. के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के मुख्य आतिथ्य एवं चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार,डॉ. राकेश मिश्रा, उमेश प्रताप सिंह लाला, पूर्व अध्यक्ष कमलेश पटेल, द्वारिका गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। मेले के प्रशासनिक संयोजक लक्ष्मी यादव ने मेले के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्जवनल कर किया गया तत्पश्चात स्कूल की बच्चियों द्वारा स्वागत गीत र्प्रस्तुत किया गया।
चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि विन्ध्य व्यापार मेला मे बिक्रित वाहनो पर रोड टेक्स फ्री करने एवं व्यापार सर्म्वधन बोर्ड का गठन करने बात कही है एवं कहा कि मेला अयोध्या मे बन रहे भगवान श्री राम जी के मंदिर के तर्ज पर मेेले का मुख्य प्रवेश द्वार एवं पूरे मेले की थीम रखी गई है।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महामंत्री संदीप कुमार जैन, मंत्री हरिओम गुप्ता, एवं कोषाध्यक्ष अमित कमल पुरस्वानी, अग्रवाल के साथ-साथ कार्यकारिणी समिति के सदस्यगण हिमांशु सिंह अरोरा, विनोद गेलानी, संजय अग्रवाल, दिलीप सोनी, अमित कुमार भावनानी, अभिषेक खण्डेलवाल, अग्रवाल राकेश ‘रिन्कू’, अनिल कुमार मोटवानी, संदीप गुप्ता, विनोद गुप्ता, चन्द्रभान दासानी, रोहित अग्रवाल तथा मनीष अग्रवाल, क्लाथ मर्चेन्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष फेरूमल तोलवानी, पूर्व महामंत्री ऋषि अग्रवाल, स्वागत समिति के संयोजक आशीष मोगिंया, ग्राउण्ड प्रभारी सुरेश बाषाणी, रंगमंच संयोजक अनिल मोटवानी, प्रवीण मित्तल संजय शाह, रामचरण गुप्ता, प्रसेनजीत सिंह तोमर विपिन त्रिपाठी, प्रवीण मित्तल, लक्ष्मीचंद्र पुरस्वानी, आशीष गोयल, महेन्द्र त्रिपाठी, विकास सुखेजा, राजेन्द्र गुप्ता, समीर त्रिपाठी, विनोद यादव, धनेश गुप्ता, मनोज चतुर्वेदी, प्रियांश गौतम, लोकेश त्रिपाठी, सोनू चैरसिया, राजू अग्रवाल, सुधीर खेमका, कामता गुप्ता, प्रखर श्रीवास्तव, संजय जायसवाल आदि लोगो की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *