Thursday , May 16 2024
Breaking News

Satna: ज्योतिरादित्य जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करने की उनकी परिपाटी है- कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल ने बोला हमला


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोलते हुए उन्हें सत्ता का लालची बताया है। सर्किट हाउस के समीप एक निजी होटल में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेता श्री मित्तल ने कहा कि सिंधिया को सिर्फ सत्ता का मोह है। वो आज कुछ भी कहें लेकिन जिस थाली में खाते हैं उसी थाली में छेद करने की सिंधिया पारिवारिक परिपाटी है। सिंधिया के कांग्रेस से जाने के बाद ग्वालियर-चंबल संभाग के कांग्रेसी और वहां की जनता खुद को मुक्त महसूस कर रही है। इसका परिणाम इस बार के चुनाव परिणामों में दिखाई भी पड़ेगा। उस क्षेत्र में जनता चमत्कारिक परिणाम देगी और कांग्रेस वहां की 34 में से 26 सीटें जीतेगी।
70 फीसदी सीटें जीतेंगे
विंध्य क्षेत्र की चर्चा करते हुए मित्तल ने कहा कि इस बार विंध्य की 70 फीसदी सीटें कांग्रेस जीतेगी। जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और इस बार वह भाजपा को सबक सिखा कर रहेगी। बार-बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कमलनाथ पर लगाए जाने वाले योजनाएं बंद करने के आरोपों पर भी पलटवार करते हुए राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल ने कहा कि कमलनाथ ने जो योजनाएं बनाई थीं वो उन बिंदुओं और जन अपेक्षाओं को ध्यान में रख कर बनाई थीं जिन पर शिवराज सिंह ने अपने 18 वर्ष के कार्यकाल में कभी ध्यान नहीं दिया।
आरोप लगाकर छिपाते हैं नाकामी
श्री मित्तल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान आरोप लगा कर अपनी उस नाकामी को छिपाने की कोशिश करते हैं और कमलनाथ पर फोकस होकर आरोप लगाते हैं। अब जब शिवराज का ही फोकस कमलनाथ पर है तो जनता ने भी कमलनाथ पर फोकस कर उन्हें सत्ता सौंपने का निर्णय कर लिया है।
10 नवंबर को आएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने सतना आएंगे। उनके सतना आगमन के एक दिन पहले उनकी बहन प्रियंका वाड्रा भी पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ कुछ समय के लिए सतना पहुंचेंगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव प्रचार अभियान के तहत सतना दौरे के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल ने दावा किया कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 10 नवंबर को सतना पहुंचेंगे और बीटीआई मैदान में कांग्रेस के सातों प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल का यह दौरा सतना और मैहर की सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने वाला होगा। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और रणदीप सुरजेवाला के भी सतना पहुंचने की संभावना है। मित्तल ने बताया कि राहुल गांधी के सतना आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत की यहां जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं।
रीवा जाएंगी प्रियंका
राहुल गांधी के 10 नवंबर को सतना आने के पहले 9 नवंबर को प्रियंका गांधी भी कुछ मिनटों के लिए सतना पहुंचेंगी। सतना और स्ट्रिप पर कुछ मिनट रुकने के बाद प्रियंका पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ चुनावी सभा मे शामिल होने रीवा रवाना हो जाएंगी। इसी दिन पीएम मोदी भी सतना पहुंच रहे हैं।
ये रहे मौजूद
पत्रकारवार्ता के दौरान मुख्य रूप से विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मकसूद अहमद, प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार, रीतेश त्रिपाठी, प्रदीप समदरिया आदि भी मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

MP: प्रदेश में मतदान खत्म होते ही सरकार जुलाई में प्रस्तावित बजट की तैयारी में जुटी, हो सकते हैं कड़े फैसले

Madhya pradesh bhopal mp news as soon as the voting is over in the state …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *