Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: बच्चों के भविष्य के साथ भाजपा ने किया षड्यंत्र- सिद्धार्थ कुशवाहा


परीक्षा तो हुई लेकिन नहीं घोषित हुए परिणाम

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भाजपा ने आमजन को तो छला ही साथ में बच्चों के भविष्य के साथ भी ऐसा षड्यंत्र रचा कि उनको सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। बच्चों ने अपने सुनहरे भविष्य और माता पिता के स्वप्र को पूरा करने के लिए परीक्षांए तो दी लेकिन उनका परिणाम भाजपा सरकार ने घोषित नहीं होने दिया। जिसके चलते वे ऐसी परिस्थिति में उलझे की आगे की राह किसी कांटे से कम नहीं समझ आ रही। उक्त वक्तव्य सतना विधायक एंव कांग्रेस प्रत्याशी सिद्वार्थ कुशवाहा ने कही है। उन्होने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापम जैसे महाघोटाले किए गए, जिसमें योग्यता के ऊपर भ्रष्टाचार भारी पड़ गया। श्री कुशवाहा ने कहा कि ऑनलाइन पेपर में परीक्षा से पहले ही रिजल्ट घोषित करने की उम्दा तकनीक सिर्फ शिवराज सरकार के पास है।
आशीर्वाद लेकर मांगा समर्थन
विधायक एंव कांग्रेस प्रत्याशी सिद्वार्थ कुशवाहा जन संपर्क के दौरान सोमवार की सुबह वे परेड मैदान पहुंच वहां मौजूद युवा साथियों एंव खिलाडिय़ों से मुलाकात की। इसके बाद वे सिविल लाइन पार्क पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से जन समर्थन मांगा। साथ ही वे मझगंवा भट्ठा, बगहा स्कूल, गढिय़ा टोला, मदाकनी विहार, पूनम भवन धवारी, साहू मोहल्ला, डिलौरा बायपास, नेपाली चौराहा पहुंचे जनता जनार्दन का आशीर्वाद लिया, और समर्थन मांगा। इस दौरान श्री कुशवाहा को सभी ने गले लगाकर अभिवादन किया। उन्होने यह भी कहा कि उनको भरपूर जन आर्शीवाद और समर्थन हासिल हो रहा है। भाजपा की नीतियों से परेशान जनता मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार है, जो कि 17 नवंबर को अपना जनादेश देकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेगी और जनता के हित वाली कांग्रेस सरकार को स्थापित करेगी।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *