Tuesday , September 17 2024
Breaking News

Satna: बनाएंगे समग्र युवा रोजगार नीति, लायेंगे सरकारी भर्ती कानून- सिदार्थ कुशवाहा


युवाओं के साथ कमलनाथ, प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिस तरह से आप सभी का जन समर्थन और भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है उससे यह तय हो चुका है सतना से लेकर राजधानी तक कांग्रेस का बोलबाला है, और इसी अपार जन समर्थन के बदौलत राज्य में कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुत के साथ आ रही है। उक्त वक्तव्य सतना विधायक और कांग्रेस प्रत्यासी सिदार्थ कुशवाहा ने सघन जन संपर्क के दौरान कही। श्री कुशवाहा ने कहा की कांग्रेस और कमलनाथ की सरकार आते ही समग्र युवा रोजगार नीति बनाएंगे। इसके साथ ही सरकारी भर्ती कानून लायेंगे, दो लाख से अधिक सरकारी रिक्त पदों को भरने का काम किया जायेगा। ग्राम पंचायत स्तर के 1 लाख से अधिक पद सृजित करेंगे। श्री कुशवाहा ने कहा की खुशहाल युवा ही इस प्रदेश में तरक्की के आयाम तय करेगा। जो की युवाओं के साथ कमलनाथ है।
यहां जन संपर्क में पहुंचे
कांग्रेस से विधानसभा प्रत्याशी सिदार्थ कुशवाहा शनिवार को बिरला फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिको और परिवारजनों से मिलने पहुंचे। जहा उन्होंने अपने लिए जन समर्थन मांगा। इसके बाद श्री कुशवाहा डिलौरा सब्जी मंडी, यूसीएल फैक्ट्री गेट के बाद मारुति नगर पहुंच वहा संवाद किया। इसके बाद वे पुष्करणी पार्क से अस्पताल चौक, पुराना नगर निगम, हनुमान चौक होते हुए शास्त्री चौक, गांधी चौक, सुभाष पार्क के अलावा जय स्तंभ तक सघन जन सपंर्क किया। जन संपर्क अभियान में श्री कुशवाहा को प्रत्येक वर्ग, समाज, युवा, महिला, बुजुर्ग, बच्चे सभी का आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: एम.पी. ट्रांस्को की वेबसाइट में पेंशनर्स के लिये डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सुविधा प्रारंभ

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ एम.पी. ट्रांस्को (मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने वित्तीय प्रक्रियाओं में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *