Wednesday , July 3 2024
Breaking News

National: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन, खेल मंत्री अनुराग बोले- उनका जाना बहुत बड़ी क्षति

National former indian cricket team captain bishan singh bedi passes away sports minister anurag thakur said a huge loss: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भारतीय क्रिकेट की टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिशन सिंह बेदी की मौत को क्रिकेट की बहुत बड़ी क्षति बताई है।

बिशन सिंह बेदी की उम्र 77 साल थी। बिशन सिंह बेदी लेफ्ट आर्म स्पिनर थे। उन्होंने भारत के लिए 1967 से 1979 तक 67 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 266 विकेट लिए। उनका वनडे करियर काफी छोटा था। उन्होंने वनडे में 10 मैच खेले और 7 विकेट लिए।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ट्वीट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी जी के निधन से गहरा दुख हुआ। बेदी जी का शानदार करियर उनकी प्रतिभा और भारतीय क्रिकेट की प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता से चिह्नित था।

टेस्ट मैचों में की भारतीय टीम की कप्तानी

बिशन सिंह बेदी 1970 के दशक में स्पिन गेंदबाजी की चौकड़ी बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर, राघवन का हिस्सा रहे थे। बिशन सिंह बेदी का जन्म पंजाब के अमृतसर में 25 सितंबर 1946 को हुआ था। बिशन सिंह बेदी ने 22 टेस्ट मैचों में इंडियन क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी।

About rishi pandit

Check Also

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में गांधी वाटिका अधिनियम को समाप्त करने के लिए आएगा विधेयक

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *