सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मैहर में चल रही एक बड़ी जुआं फड़ में दबिश देकर पुलिस ने 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 लाख 35 हजार रुपए ,दो कारें, बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मैहर के हरदुआ में मधुबन गार्डन के पास दीपक अग्रवाल के निर्माणाधीन फार्म हाउस में दबिश देकर पुलिस ने जुआं फड़ पकड़ी है। मैहर ,नादन और बदेरा थाना की संयुक्त टीम ने इस फड़ पर छापेमारी कर 17 जुआरी पकड़े हैं। ये जुआरी यहां जबलपुर- सिहोरा, शहडोल, सिवनी से दांव लगाने मैहर आए थे। यहां यह फड़ पिछले काफी समय से चल रही थी।
एसडीओपी मैहर राजीव पाठक ने बताया कि मैहर में इस जुआं फड़ के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। मैहर और बदेरा थाना की संयुक्त टीम को भेजकर दबिश दी गई। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 35 हजार 90 रुपए नगद,17 नग मोबाइल ,कार नम्बर MP 18 CA 1588 एवं MP 20 CM 4635 तथा बाइक नंबर MP 19 MV 0670 जब्त की गई है। इस फड़ का संचालन करने वाला सरगना जित्तू दुबे भी पकड़ा गया है।
पकड़े गए जुआरियों में राहुल अवस्थी पिता मुन्नालाल (33) निवासी वार्ड क्र 30 दीनदयाल उपाध्याय ग्रीन सिटी थाना माडो जबलपुर, शेरू उर्फ जाहिद पिता रज्जब खान (35) निवासी वार्ड क्र 01 सिहोरा जबलपुर, साजन बैगा पिता बुद्धू (48) निवासी अइताझर थाना सिंहपुर जिला शहडोल,जावेद खान उर्फ अन्नू पिता जाहिद खान (34) निवासी वार्ड क्र 08 पुरानी बस्ती थाना मैहर,राज सिंह उर्फ झल्लू पिता माधव सिंह (45) निवासी मगरमोहा थाना शहपुरा जिला जबलपुर, हकीम खान पिता शाकिर खान (36) निवासी मेढ़की थाना पाली जिला उमरिया, वीरभान सिंह पिता रामलखन सिंह (36) निवासी वार्ड क्र 16 थाना कोतवाली जिला शहडोल,जीतेन्द्र चौरसिया पिता रामदुलारे (20) निवासी झिन्ना थाना ताला सतना, अकरम पिता जमालुद्दीन (55) निवासी रद्दी चौकी शास्त्रीनगर वार्ड क्र 51 थाना गोहलपुर जबलपुर,दीपक पाण्डेय पिता सुशील पाण्डेय (25) निवासी वार्ड क्र 04 पटेहरा थाना मैहर, साधूराम पटेल पिता रामदास पटेल (42) निवासी झरमोहा थाना शहपुरा जिला जबलपुर, राकेश जैन पिता महेश जैन (36) निवासी शहजपुर थाना भेड़ाघाट जबलपुर, प्रकाश वर्मन पिता चन्द्रकुमार (31) निवासी मझौली थाना सिहोरा जिला जबलपुर, नवनीष सिंह पिता अभयराज सिंह (27) निवासी वार्ड क्र 06 थाना मैहर, जीतेन्द्र साहू पिता विजय साहू (34) निवासी मझौली थाना मझौली जबलपुर, चन्द्रकान्त पिता सुशील उपाध्याय (31) निवासी गोटेगांव थाना गोटेगांव नरसिंहपुर एवं जीतेन्द्र दुबे पिता उमादत्त दुबे (35) निवासी पुरानी बस्ती थाना मैहर सतना शामिल हैं।