Saturday , May 18 2024
Breaking News

विमुक्त समुदाय की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक स्तरीय शिविर


    भोपाल/सतना, भास्कर न्यूज़/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विमुक्त, घुमंतु और अर्द्ध घुमंतु समुदाय से संबंधित व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।
     विमुक्त, घुमंतु और अर्द्ध घुमंतु समुदाय से संबंधित लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने एवं समस्या निराकरण के लिए कलेक्टर अनुराग वर्मा ने ब्लाक स्तरीय शिविरों के आयोजन का कैलेण्डर जारी कर एसडीएम और सीईओ जनपद की निगरानी में शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिये हैं। शिविरों में विभागीय योजनाओं में आने वाली समस्याओं का निराकरण शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक योजनाओं, मुख्यमंत्री विमुक्त, घुमंतु और अर्द्ध घुमंतु स्वरोजगार योजना आईटीआई के माध्यम से कौशल विकास, रोजगार सुदृढ़ीकरण, पात्रता पर्ची, पहचान पत्र, राशन कार्ड, समग्र आईडी, जाति प्रमाण पत्र बनवाने संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिविरों में उपस्थित रहने के निर्देश भी दिये हैं। शिविरों के कार्यक्रम के अनुसार 12 सितम्बर को सोहावल, 13 सितम्बर को नागौद जनपद पंचायत मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया जा चुका है।

उचेहरा में शिविर आज

विमुक्त, घुमंतु और अर्द्ध घुमंतु समुदाय से संबंधित लोगों के लिए समस्या निवारण शिविर 14 सितम्बर को जनपद पंचायत उचेहरा में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। इसी प्रकार 15 सितम्बर को जनपद पंचायत मैहर, 19 सितम्बर को जनपद पंचायत अमरपाटन, 20 सितम्बर को जनपद पंचायत रामनगर, 21 सितम्बर को जनपद पंचायत रामपुर बघेलान और 22 सितम्बर को जनपद पंचायत मझगवां में यह शिविर लगेंगे। ब्लाक स्तर पर आने वाली नगर पंचायतों के हितग्राही भी इन शिविरों में शामिल होंगे। जनपद पंचायत मुख्यालय पर यह शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यरत रहेंगे।

जिले में अब तक 549.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
    जिले में इस वर्ष 1 जून से 13 सितम्बर 2023 तक 549.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 6.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 633.1 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 414.9 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 483.9 मि.मी., बिरसिंहपुर में 479.5 मि.मी., रामपुर बघेलान में 500 मि.मी., नागौद में 944.2 मि.मी., जसो (नागौद) में 360.3 मि.मी., उचेहरा में 661 मि.मी. मैहर में 362.6 मि.मी., अमरपाटन में 618 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 589.9 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 733.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज
      सतना 13 सितम्बर 2023/ मिलाद उन नवी एवं गणेश चतुर्थी पर्व के संबंध में जिले में शांति एवं सद्भावना बनाए रखने के उद्देश्य से 14 सितम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में चर्चा हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।

खेलों एम.पी. यूथ गेम की जिला स्तरीय प्रतियोगिता अब 22 एवं 23 सितम्बर को
     सतना 13 सितम्बर 2023/प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के आदेशानुसार खेलों एम.पी. यूथ गेम की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 16 एवं 17 सिंतबर 2023 को आयोजित होना था। पंरतु संचालनालय द्वारा जारी आदेशानुसार जिला, संभाग व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथियों मे परिवर्तन हुआ है। जिसके अनुसार अब जिला स्तरीय खेलों एम.पी. यूथ गेम 22 सितम्बर को बालिका वर्ग एवं 23 सितम्बर 2023 को बालक वर्ग की प्रतियोगिता सम्पन्न होगी। जिसमंे सभी 8 विकासखण्डों के चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेगे।

8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
        सतना 13 सितम्बर 2023/म.प्र. राजस्व विभाग के संशोधित प्रावधानानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रघुराजनगर द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित दो व्यक्तियों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जारी आदेशानुसार खम्हरिया निवासी प्रियंका शुक्ला को पति की तथा भरजुना निवासी रामनारायण साकेत को पुत्री की सर्पदंश से मृत्यु होने पर 4-4 लाख रूपये  की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।  

ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों में 332 लोगों ने किया माकपोल
     जिले में विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार को जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों में 332 लोगों ने माकपोल किया गया। जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 73, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 28, तहसील मझगवां कार्यालय में 55, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में 95, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मैहर सभाकक्ष में 18, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अमरपाटन 36 एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामपुर बाघेलान में 27 सहित कुल 332 लोगों ने माकपोल किया।  

About rishi pandit

Check Also

Satna: विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत निगरानी करें-अतिरिक्त मुख्य सचिव

संभागीय बैठक के निर्णयों पर तत्परता से कार्यवाही करें-श्री कंसोटिया सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कमिश्नर कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *