Thursday , June 6 2024
Breaking News

MP: कमलनाथ ने कहा- सचिवालय से देवालय तक भ्रष्टाचार, BJP माफी मांगने के लिए निकाले यात्रा

Madhya pradesh neemuch kamal nath on bjp kamal nath accused shivraj government of corruption said bjp took out mafi yatra: digi desk/BHN/नीमच/प्रदेशभर में भारी भ्रष्टाचार है प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या फिर वह भ्रष्टाचार का गवाह है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को 18 वर्षों बाद बहनों व शासकीय कर्मचारियों की याद आई है। भाजपा चुनाव के लिए तरह-तरह की यात्राएं निकाल रही हैं। उसे प्रदेश के लोगों से माफी मांगने के लिए माफी यात्रा निकालनी चाहिए। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शुक्रवार को शहर के दशहरा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार बढ़ा है। मप्र में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा की सरकार ने घर-घर शराब परोसने का काम किया है। इसके पूर्व कमल नाथ हेलीकाप्टर से शहर की हवाईपट्टी पहुंचे वहां एक रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इसमें नाथ ने कांग्रेस की योजनाओं को बखान किया, कहा कि कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ होगा। प्रेसवार्ता के बाद शहर के निजी बस स्टैंड से दशहरा मैदान तक नाथ ने रोड शो किया। इसके पश्चात टाउन हाल में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली।

सचिवालय से लेकर देवालय भ्रष्टाचार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ X (Twitter) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, शिवराज सिंह चौहान भ्रष्टाचार पर एक्शन नहीं करते, बल्कि हर एक्शन में भ्रष्टाचार करते हैं। मध्य प्रदेश का 50% कमीशन राज हर रोज नए नजारे पेश कर रहा है। दिल्ली में बना नया मध्य प्रदेश भवन इसका ताजा उदाहरण है।

मध्य प्रदेश भवन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने लिखा कि, अभी तो सिर्फ कुछ मदों में भ्रष्टाचार सामने आया है, ईमानदारी से जांच होगी तो यह भ्रष्टाचार का स्मारक साबित होगा। सचिवालय से लेकर देवालय तक और विद्यालय से लेकर चिकित्सालय तक शिवराज का एक ही मंत्र है पैसा दो, काम लो।

About rishi pandit

Check Also

MP: ड्यूटी के बाद घर पहुंचे पुलिस जवान को हुई बैचेनी, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

सिपाही विनोद जाट रावजी बाजार थाना में पदस्थ थाकमला नेहरू नगर स्थित घर पहुंचा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *