Saturday , October 31 2026
Breaking News

Rewa : मनिकवार चौकी में सर्पदंश से दो सगी बहनों की मौत

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के मनगवां की मनिकवार चौकी के समीपी ग्राम देवतहा में दो सगी बहनों की मौत से मातम पसर गया है। परिजनों का कहना है कि पूरा परिवार रात में एक कमरे में सो रहा था। तभी घर में घुसे सर्प ने घूम घूमकर पांच बहनों में दो को डस दिया। इसके बाद सर्प घर के बाहर जा रहा था। इसी बीच पिता की नींद खुल गई।

वह नित्यक्रिया के लिए बाहर निकले तो सर्प दिख गया। उनको लगा कि कहीं किसी को काट न दे। ऐसे में लाठी से पीट पीटरकर मार डाले। अंदर आए तो एक बच्ची के पैर से खून निकल रहा था। उसकी झाड़ फूंक कराए तो दूसरे की हालत बिगड़ गई। ऐसे में निजी वाहन से संजय गांधी अस्पताल पहुंचाए। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसजीएमएच चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत लाश परिजनों को सौंप दिया है।

जमीन पर सो रहा था परिवार

मनिकवार चौकी प्रभारी रामनरेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2 बजे के आसपास देवतहा निवासी रूपेश साकेत परिवार के साथ घर के अंदर जमीन पर सो रहे थे। इसी बीच काला नाग प्रवेश किया। सर्प ने धरती में सोते समय मलवा साकेत 6 वर्ष और सोना साकेत 4 वर्ष को डस दिया, लेकिन बच्चियों को कोई जानकारी नहीं हुई। न ही माता-पिता जान पाए।

समय पर एंबुलेंस न मिलने का आरोप

बच्चियों के बड़े पिता गोरेलाल साकेत ने बताया कि रात में सर्प को मारने के बाद छोटा भाई रूपेश साकेत घर के अंदर बिस्तर को देखने गया। तब पिता ने देखा कि सोना साकेत के पैर से खून बह रहा है। सर्प काटने की आशंका पर गांव में झाड़ फूंक कराई, पर सुधार नहीं हुआ। इसी बीच दूसरी बच्ची मलवा साकेत के मुंह से झाग निकलने लगा। 108 एंबुलेंस बुलाई पर समय में नहीं मिली। निजी वाहन से पहुंचने में देर हो गई। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में मृत घोषित कर दिया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *