Monday , November 2 2026
Breaking News

Satna: अवैध छुही खदान धंसी, पत्नी की मौत, पति भी हुआ घायल, मझगवां में हुआ दर्दनाक हादसा

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मझगवां क्षेत्र में अवैध छुही खदान धंसकने से एक दंपती चपेट में आ गए। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

झगड़हा गांव में अवैध खदान धंसने से की चंदनिया पत्नी देवचरण यादव (42) निवासी सांडा की मौत हो गई। जबकि देवचरण घायल हो गया। पति-पत्नी बुधवार सुबह झगड़हा में स्थित अवैध खदान में छुही लेने गए थे। वे एक खोह के अंदर घुसकर खुदाई कर रहे थे, तभी अचानक खदान धंस गई। पति- पत्नी मिट्टी के ढेर में दब गए।

पति किसी तरह निकला और उसने मदद मांगी। कुछ लोगों ने वहां पहुंचकर महिला को बाहर निकाला, हालांकि चंदनिया अचेत हो चुकी थी। दोनों को सतना जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *