चित्रकूट, भास्कर हिंदी न्यूज़।उत्तरप्रदेश के सीमाई क्षेत्र में बलात्कार के दो आरोपी कोविड 19 के लिए आरक्षित अस्पताल से भाग निकले। बताया गया है कि खोह शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित कोविड 19 हॉस्पिटल में बीते दिन बलात्कार के दो आरोपियों को भर्ती कराया गया था। दोनोंआरोपियों कोरोना पॉजिटिव थे। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। जहाँ उनका उपचार किया जा रहा था। इस बीच देर रात पुलिस कर्मियों की लापरवाही का फायदा उठा कर आरोपियों ने लोहे की शटर काटी और अस्पताल से भाग गए। सुबह जब अस्पताल के स्टाफ ने उनको नदारद देखा तो पुलिस को खबर की। मामला सुनकर पुलिस के होश उड़ गए।
कैदियों को 7 सितम्बर को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बहरहाल सूचना पाते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार कैदियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है
Check Also
Satna: गेंहू उपार्जन के लिये किसान बुक कर सकते हैं अपने स्लॉट
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ किसानों को उनकी उपज का अधिकतम दाम देने के लिए शासन …