Friday , October 30 2026
Breaking News

99 रेलवे स्टेशनों पर Colorful दिखेंगे वेंडर, प्लेटफार्म से तय होगा यूनिफार्म का रंग

जबलपुर
 अक्सर जब आप ट्रेनों में सफर करते होंगे. तब ट्रेन जैसे ही रेलवे स्टेशन पर रूकती है, तो एक आवाज आपको जरूर सुनाई देती होगी…चाय गर्म चाय, गर्मा गर्म समोसे ले लो. यह आवाज वेंडरों की होती है, जो रेलवे स्टेशन में मौजूद होते हैं, लेकिन रेल यात्री अब आसानी से इन वेंडरों की पहचान कर सकेंगे. इसके लिए रेलवे ने नया यूनिफॉर्म प्लान बनाया है, जिसे जबलपुर सहित 99 रेलवे स्टेशन में लागू किया जा रहा है.

जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम डॉ. मधुर वर्मा ने  बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे का जबलपुर मंडल, ऐसा पहला मंडल होगा, जिसमें 99 रेलवे स्टेशनों पर जितने प्लेटफार्म होंगे, उतने ही रंग के वेंडर्स की यूनिफॉर्म होगी. प्लान लागू होने के बाद इसका सीधा फायदा वेंडर्स और यात्रियों को होगा. यदि यह प्लान सफल हुआ तो देशभर के रेलवे स्टेशनों पर भी यह प्लान लागू होगा. इस यूनिफॉर्म प्लान के लागू होने से रेलवे स्टेशन में मौजूद वेंडरों की पहचान आसानी से हो सकेगी. यहीं वजह है कि रेलवे स्टेशन के जितने प्लेटफार्म होंगे, उतने ही रंग के वेंडर दिखाई देंगे. मतलब रंग-बिरंगे वेंडर.

रेलवे के इस प्लान से क्या होगा फायदा…
1. रेलवे के इस यूनिफार्म प्लान से पहला फायदा सीधा यात्रियों होगा. जिससे यात्री वेंडरों की पहचान आसानी से कर सकेंगे. ड्रेसकोड के साथ ही वेंडर्स को बारकोड वाले आईडी कार्ड भी दिए जाएंगे, जिसमें वेंडर्स की पूरी डिटेल होगी.

2. दूसरा फायदा यह होगा कि स्टेशनों में वैध और अवैध वेंडर की पहचान आसानी से की जा सकेगी. अक्सर देखा जाता है कि रेलवे स्टेशनों पर अवैध वेंडर्स की भरमार होती है. लेकिन अब आसानी से इनकी पहचान हो सकेगी और चेकिंग के दौरान आसानी से कार्यवाही की जा सकेगी.

3. तीसरा फायदा यह होगा कि वेंडर्स का स्वाभिमान भी बढ़ेगा. चेकिंग के दौरान जब अवैध वेंडर्स दूषित खाना या स्नेक देते पकड़े जाते थे. तब स्टेशन के सभी वेंडर्स की छवि धूमिल होती थी, लेकिन इस प्लान से कहीं न कहीं कमी आएगी और वेंडर्स का स्वाभिमान भी जगेगा.

चार कलर के ड्रेस कोड में होंगे वेंडर
रेलवे ने स्टेशनों पर तैनात वेंडर के यूनिफॉर्म के ड्रेसकोड के कलर भी डिसाइड किए हैं, जिसमें रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर तैनात वेंडर ने ब्लू शर्ट और इसी रंग का ही पेंट पहनना होगा. प्लेटफार्म 2 और तीन पर ग्रे रंग की शर्ट, प्लेटफॉर्म 4 और 5 में नेवी ब्लू शर्ट और प्लेटफॉर्म 6 पर डार्क मैरून रंग की शर्ट पैंट पर तैनात होंगे.

रेलवे के प्लान पर आखिर क्या बोले, वेंडर और यात्री
रेलवे की इस अनोखी पहल पर जबलपुर स्टेशन के वेंडर रामप्रसाद चंदेल का कहना है कि रेलवे का यह प्लान सभी वेंडरों के लिए अच्छा है. अब हमारी एक विशेष पहचान होगी. प्लेटफार्म में अचानक आ जाने वाले अवैध वेंडर्स पर लगाम लगेगी. दूसरी ओर रेलयात्री शिवकुमार चौबे का कहना है कि इस प्लान से रेलवे और वेंडर की जिम्मेदारी भी कहीं न कहीं तय होगी.

About rishi pandit

Check Also

चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क

चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क कोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *