Thursday , May 16 2024
Breaking News

Crime: महिला के साथ हैवानियत, ससुराल वालों ने लोहे की गर्म राड से पूरे शरीर को दागा..!

Bhopal crime news iron rod fired at ten places to demean the woman condition critical: digi desk/BHN/भोपाल/ सूखी सेवनिया के ग्राम घाटखेड़ी में एक महिला को जलाने का मामला सामने आया है। आरोपित पति, देवर और सास ने मिलकर उसके शरीर पर लोहे की राड से दागकर कई घाव किए हैं, प्राइवेट पार्ट को भी जलाया है, पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। महिला को नाजुक हालत में विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपित महिला के चरित्र पर शंका करते थे।

सूखीसेवनिया थाना प्रभारी वीवीएस सेंगर के मुताबिक ग्राम घाटखेड़ी की रहने वाली 31 वर्षीय पीडिता गृहणी है। उसका पति ओमप्रकाश निजी काम करता है। महिला कुछ दिन पहले अपने घर बिना बताए चली गई थी, इसको लेकर घर में विवाद हुआ तो पति ओमप्रकाश, देवर कल्लू और उसकी सास मिश्री बाई ने महिला के साथ मिलकर मारपीट की और बाद में लोहे की राड पर पूरे शरीर के अलग अलग स्थानों पर दाग दिया। इस दौरान आसपास के लोगों को जब महिला की चीखें सुनाई दी तो किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। महिला को नाजुक हालत में विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।

महिला के शरीर पर दस घाव

महिला की हालत पर नजर रखी जा रही है। उसके शरीर पर मारपीट और लोहे की राड से दागने के करीब दस घाव है। महिला के दो बच्चे भी है। इस मामले में पुलिस को महिला के स्वजनों ने बताया है कि महिला को उसके स्वजन लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। वह बार बार मायके से दहेज लाने का कहते थे। उसके चरित्र पर संदेह कर उसे अपमानित करते थे। इस पर पुलिस ने महिला के पति , देवर और सास पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश जारी है। उसके जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: पेड़ से टकराया वाहन, हादसे में शिक्षक और उसकी पत्नी की मौत

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहडोल जिले में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अमडीह महादेवा गांव के पास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *