Thursday , May 16 2024
Breaking News

Stomach Remedies: पेट की गर्मी से परेशान हैं तो ये 6 चीजें खाने से मिलेगी राहत

Stomach heat remedies if you are troubled by the heat of the stomach then eating these 6 things will give relief: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ गर्मी के मौसम में कई बार शरीर में पानी की कमी के कारण पेट की गर्मी बढ़ जाती है और यह समस्या काफी तकलीफदेह होती है। यदि पेट की गर्मी बढ़ी हुई रहती है तो बेचैनी, पेट दर्द या पेट में सूजन जैसे सामान्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं लेकिन यह समस्या यदि लंबे समय तक रहती है तो कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। यहां जानें पेट में गर्मी बढ़ने का क्या कारण है और इससे कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस अलावा किन घरेलू उपायों के जरिए इसमें राहत पाई जा सकती है –

पेट की गर्मी के कारण

पेट की गर्मी बढ़ने पर यह सबसे पहले पेट की आंतरिक परत को प्रभावित करता है और सूजन का कारण बनता है। गौरतलब है कि हमारे पेट में भोजन को पचाने के लिए लगातार एसिड बनते रहता है। ऐसे में यदि हमारे खाना खाने का समय ठीक नहीं रहता है तो एसिड पेट की आंतरिक परत को प्रभावित करने लगता है और कई तरह की समस्या पैदा होती है।

पेट की गर्मी बढ़ने पर इन बीमारियों का खतरा

यदि पेट की गर्मी बढ़ जाती है तो पेप्टिक अल्सर (Peptic ulcer) का खतरा बढ़ जाता है। पेट में छाले हो सकते हैं। घाव पेट की अंदरूनी परत और छोटी आंत के ऊपरी हिस्से में होते हैं। इसके अलावा इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (Irritable bowel syndrome) का भी खतरा रहता है। इस समस्या में आंत और पेट को प्रभावित होता है। कुछ लोगों में इनडाइजेशन (Indigestion) यानि पाचन की समस्या भी पेट में गर्मी के कारण ही होती है।

केला गर्मी को करता है शांत

पेट की गर्मी बढ़ने पर केले का सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे पेट की गर्मी शांत होती है और पेट में ज्यादा एसिड बनने की प्रक्रिया को धीमा करता है। पेट में ज्यादा गर्मी होने पर केले को दूध के साथ भी पी सकते हैं।

बले चावल

पेट की गर्मी बढ़ने पर उबले हुए चावल का सेवन करने से भी राहत मिलती है और पाचन की समस्या से निजात मिलती है। पेट की गर्मी बढ़ने पर रोटी की जगह बॉयल चावल कुछ दिन खाना चाहिए।

खीरा से भी मिलती है ठंडक

खीरा खाने से पेट की परत को पोषण और ठंडक मिलती है और राहत महसूस करते हैं। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है और यह आपके पेट को शांत करने में मदद कर सकती है।

एवोकाडो

एवोकाडो एक आसानी से पचने वाला फल है, जो पेट की गर्मी बढ़ने पर काफी राहत देता है। पेट की जलन के इलाज के लिए एवोकाडो का शेक फायदेमंद माना जाता है।

सौंफ

सौंफ के बीजों को चबाना या सौंफ की चाय का सेवन करना भी पेट के लिए फायदेमंद होता है। सौंफ की चाय पाचन एंजाइमों के स्राव को उत्तेजित करती है और पेट की गर्मी को शांत करती है ।

दही

पेट की गर्मी बढ़ने पर दही को रामबाण औषधि माना जाता है। यह पेट की जलन को कम तेजी से काम करता है। इस बात का ध्यान रखें कि पेट की गर्मी होने पर जब दही का सेवन करें तो इसमें नमक न मिलाएं।

About rishi pandit

Check Also

होली पर हों रेडी इन कलरफुल फैशन टिप्स के साथ, दिखेंगी स्टाइलिश

होली पर रंग खेलने के साथ ही अगर आपने अभी तक आफ्टरपार्टी के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *