Friday , May 17 2024
Breaking News

Shani Dev: शनि अगले महीने चलेंगे वक्री चाल, 3 राशियों को होगा बंपर लाभ

Spiritual shani vakri 2023 shani retrograde in aquarius these 3 zodiac signs will get bumper benefits: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफलदाता कहा गया है। यह प्रत्येक व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जब भी शनि की राशि परिवर्तन होता है। यह विशेष रूप से लोगों के जीवन को प्रभावित करता है। शनि महाराज जल्द ही कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि 17 जून 2023 को रात 10.48 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि की वक्री चाल से शुभ योग केंद्र त्रिकोण राज योग बनने जा रहा है। इससे 3 राशि के जातकों को बंपर फायदा होगा।

वृष राशि

शनि का वक्री होना वृष राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। केंद्र त्रिकोण राजयोग के प्रभाव से लाभ प्राप्त होंगे। नई संपत्ति खरीदने की संभावना है। इस समय निवेश करना अच्छा रहेगा। अगर नौकरी करते हैं तो इस दौरान आपको प्रमोशन मिल सकता है। आमदनी में वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना है। आपको कई नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशिवालों को केंद्र त्रिकोण राजयोग से भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। ये यात्रा आपके लिए फलदायी रहेंगी। शोध से जुड़े जातकों के लिए यह अवधि अच्छे परिणाम देने वाली रहेगी। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना लाभदायक रहने वाला है। अगर किसी कोर्ट केस में फंसे हैं तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यह राज योग आपके लिए धन भी लेकर आएगा। विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए यह अवधि लाभदायक रहेगी। नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट की संभावना है।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *