Wednesday , June 18 2025
Breaking News

Shahdol: गर्मी को देख कलेक्टर ने निकाला आदेश, कहा दोपहर 12.30 बजे तक ही चलाएं स्कूल

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है जिसके चलते अब लोगों को सुबह आठ बजे के बाद से ही बैचेनी होने लगती है। मंगलवार को जिले का तापमान 42 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। यह तापमान अब और बढ़ने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि अप्रैल के अंत तक पारा 45 तक पहुंचेगा और जबरदस्त लू चलने लगेगी।इस भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर वंदना वैद्य ने जिले के सभी स्कूलों को संचालकों को आदेशित किया है कि दोपहर साढे बारह बजे तक ही स्कूल संचालित हों ऐसी व्यवस्था करें।

30 अप्रैल तक रहेगा यही आदेश

कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में तापमान में वृद्धि होने के कारण छात्र छात्राओ को गर्मी से बचाव के लिए जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, हाईस्कूल,हायर सेकेंड्री, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय,माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह साढे सात बजे से दाेपहर साढे बारह बजे तक निर्धारित किया जाए। इन संस्थाओ में आयोजित हो रही सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर ही संचालित की जाएंगीं। यह व्यवस्था 30 अप्रैल तक ही प्रभावशील होगी।

चुभने लगी है धूप

सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपन लोगों को परेशान करने लगती है। सुबह की सैर करने वालों ने अपना समय बदल दिया है अब लोग सुबह पांच बजे से छह बजे के बीच ही घूमकर आ जाते हैं।सूरज सुबह छह बजे ही अपनी तेज किरणों को बिखेरने लगता है।हालत यह है धूप की चुभन लोगों को परेशान करने लगी है। अब लोग बीमार भी होने लगे हैं।

र्मी से बचने यह करें

  • -बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
  • -दोपहर को खाली सिर घर से न निकलें।
  • -सिर पर कपड़ा बांधकर बाहर निकलें।
  • -पानी खूब पीएं ताकि लू लगने पाए।
  • -खाली पेट घर से बाहर न निकलें।
  • -नीबू सस्ता नहीं है पर इसका सेवन करें।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *