Monday , April 29 2024
Breaking News

Health Tips: गर्मी में व्यायाम कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

Health fitness tips for yoga gym and exercise during summer season: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ गर्मी बढ़ रही है और तेज गर्मी होने से शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। जो लोग व्यायाम करते हैं उन्हें इस मौसम में अपनी सेहत के लिए सजग रहना होगा। इसके लिए उन्हें कुछ बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

आहार व पोषण विशेषज्ञ डा. पूनम विशाल ज्वेल के अनुसार जो लोग सुबह व्यायाम करने जाते हैं वे खाली पेट नहीं जाएं। व्यायाम करने जाने से पहले प्री वर्कआउट मील जरूर लें। इसमें नमक-शकर के बिना नींबू पानी या आंवले का रस हो। इसके बाद चार-पांच बादाम, एक अखरोट, एक अंजीर और चार-पांच किशमिश खाकर जाएं। अपने साथ एक से डेढ़ लीटर पानी लेकर जाएं और व्यायाम के दौरान प्रशिक्षक की सलाह से घूंट-घूंट पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी नहीं हो।

व्यायाम करने के बाद भी नाश्ते का ध्यान रखना जरूरी है। घर लौटकर नाश्ते में प्रोटीन शेक या प्रोटीन से भरपूर आहार जरूर लें। यदि फ्रूट शेक पी रहे हैं तो उसमें एक से डेढ़ चम्मच सूखे मेवे का पाउडर मिलाकर पिएं। सुबह के नाश्ते में यदि आप पोहा खाना चाहते हैं तो उसके साथ उसल खाएं। इसके अलावा दाल से बना चीला, उबले अंडे या एक रोटी और दाल भी खा सकते हैं। इसके अलावा एक मौसमी फल जरूर खाएं।

दिन भर अपने शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा रखें नहीं तो कई तरह की समस्या हो सकती है। कुछ लोग सादा पानी ज्यादा नहीं पीते और वे अपनी आदत ऐसी बना लेते हैं कि कम पानी में भी वे पूरा दिन गुजार देते हैं। यह तरीका सही नहीं है। यदि साधारण पानी ज्यादा पसंद नहीं तो फ्लेवर्ड पानी जिसे डिटाक्स वाटर भी कहा जाता है वह उपयोग में ला सकते हैं।

इसके अलावा पतली छाछ में जीरा, कालीमिर्च या काला नमक डालकर पी सकते हैं। शाम को चाय नहीं पीना तो नारियल पानी, नींबू पानी, सत्तू का शरबत, फल या फल का रस ले सकते हैं पर यह घर पर बना हो फायबर युक्त होना चाहिए। यदि व्यायाम शाम को कर रहे हैं तो कुछ खाने और व्यायाम करने के बीच करीब एक से डेढ़ घंटे का अंतराल होना चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

इंटरनेशनल वुमन डे पर महिलाओं को बनाकर खिलाएं टेस्टी पैनकेक

नई दिल्ली सुबह उठते ही लोग घर की महिलाओं से पूछते हैं कि आखिर आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *