Monday , May 13 2024
Breaking News

MP Weather: सागर में ओले गिरे, भाेपाल और उज्जैन में वर्षा होने की संभावना

Madhya pradesh weather update hail fell in sagar rain likely in bhopal and ujjain: digi desk/BHN/ भाेपाल/ वर्तमान में अलग–अलग स्थानाें पर दाे मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। उनके असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी मिल रही है। इस वजह से मध्य प्रदेश के अधिकतर शहराें में आंशिक बादल बने हुए हैं। साथ ही दाेपहर के बाद तापमान में थाेड़ी बढ़ाेतरी हाेते ही गरज–चमक के साथ वर्षा हाेने लगती है। इस दौरान कहीं–कहीं अाेले भी गिर रहे हैं।

मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक अभी दाे दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इसी क्रम में रविवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सागर में चार, मंडला में एक, सिवनी में 0.9 मिलीमीटर वर्षा हुई। भाेपाल, मलाजखंड में बूंदाबांदी हुई। सागर में वर्षा के साथ ओले भी गिरे।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में दक्षिण–पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त केरल से विदर्भ तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। जाे कर्नाटक और मराठवाड़ा से हाेकर गुजर रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन दाे मौसम प्रणालियाें के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी मिल रही है। उधर पिछले कुछ दिनाें से अलग–अलग शहराें में हल्की वर्षा भी हुई है। इससे वातावरण में भी नमी बनी हुई है।

सुबह के समय आसमान साफ रहने से धूप निकलती है। इससे तापमान बढ़ते ही बादल छाने लगते हैं और कहीं–कहीं बौछारें पड़ने लगती हैं। शुक्ला के मुताबिक साेमवार काे भी भाेपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर, ग्वालियर संभागाें के जिलाें में कहीं–कहीं वर्षा हाेने की संभावना है। इस दौरान कहीं–कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के लिए आज मतदान

उज्जैन लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे चरण में संसदीय क्षेत्र उज्जैन-आलोट के लिए सोमवार 13 मई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *