Friday , May 17 2024
Breaking News

Satna : मझगवां में संघ प्रमुख भागवत ने किया वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ RSS सरसंघचालक मोहन भागवत 2 दिवसीय प्रवास पर सतना पहुंचे। संघ प्रमुख ने जिले के मझगवां स्थित दीनदयाल शोध संस्थान में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्‍होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्‍याय संस्‍थान का कार्य आगे ले जाना है। अपने लिए नहीं अपनों के लिए जीना है। स्‍वाभिमान के साथ जीना है। मनुष्‍यों को जोड़ने के लिए जीना है। आज इसका संकल्‍प लें। रानी दुर्गावती भारत माता की प्रतिमूर्ति का रूप है। उनके गुणों का स्‍मरण करना है।

संघ प्रमुख आज सुबह सतना स्थित संघ कार्यालय नारायण कुटी पहुंचे, जहां से 11 बजे मझगवां के लिए प्रस्थान किया था। वीरांगना दुर्गावती की 500 वीं जयंती पर उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी एवम मिलेट्स की एक्जीवेशन का अवलोकन किया। संघ प्रमुख चित्रकूट में रात्रि विश्राम करेंगे। 2 अप्रैल को चित्रकूट से प्रयागराज के लिये रवाना होंगे।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, सब्जी विक्रेता ने बाट से किया हमला, पुलिस लेट पहुंची

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। सब्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *