Monday , May 6 2024
Breaking News

Rewa: दुष्कर्म के आरोपी ने न्यायालय की पहली मंजिल से लगाई छलांग, भागने की कोशिश में पकड़ा गया

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/  जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर से एक दुष्कर्म के आरोपी ने भागने का असफल प्रयास किया है। लेकिन उसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस की मानें तो विश्वविद्यालय पुलिस गत शुक्रवार की शाम 5 बजे दुष्कर्म के आरोपित को स्पेशल कोर्ट में पेश करने लाई थी। उसी समय उक्त आरोपी हथकड़ी लेकर भागने लगा। उसने फर्स्ट फ्लोर से छलांग लगाने की कोशिश की। जिसको न्यायालय परिसर में तैनात दो पुलिसकर्मी ने हथकड़ी खींच कर पकड़ लिया। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय व सिविल लाइन थाने का दल बल मौके पर पहुंचा। वहां दुष्कर्म के आरोपी को बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल आरोपी को बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात के चलते कोर्ट ने जेल वारंट जारी किया था। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी निरीक्षक विद्यावारिध तिवारी ने बताया कि 32 वर्षीय आरोपी पर कई वर्षों से बड़ी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। विश्वविद्यालय थाने में प्रकरण कायम कराया गया है।

कोर्ट लेकर आई थी पुलिस

पुलिस ने बीते दिन दोनों बेटियों का संजय गांधी अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर विश्वविद्यालय पुलिस ने आरोपी बाप को देर रात गिरफ्तार किया। इसके बाद मामला दर्ज कर गत 17 मार्च की शाम को कोर्ट में पेश किया जा रहा था। तभी आरोपी ने कोर्ट परिसर से भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सक्रियता के आगे आरोपित नहीं भाग पाया।

हथकड़ी ने बचाई जान

बताया जा रहा है कि आरोपी जब न्यायालय की पहली मंजिल से छलांग लगाकर भागने की कोशिश कर रहा था तो उसके हाथ में हथकड़ी लगी थी जिसके कारण उसकी जान बच गई और पुलिस कर्मियों ने उसे हथकड़ी पकड़कर खींच लिया। नहीं तो भागने की कोशिश में आरोपी की जान तक जा सकती थी। वहीं इस घटना से पुलिस ने सबक लेकर न्यायालय ले जाने वाले आरोपी की सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा करना शुरू कर दिया है ताकि हमेशा पुलिस की सतर्कता बनी रहे।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: शहडोल में रेत माफिया ने एएसआई पर ट्रैक्टर चढ़ा कर उतारा मौत के घाट

-ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम नौढिय़ा में सनसनीखेज वारदात-एडीजीपी ने ट्रैक्टर मालिक पर घोषित किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *