Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Anuppur: कार दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल,चालक गिरफ्तार

अनूपपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/ चचाई थाना अंतर्गत शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य स्थित खमरिया गांव में गुरुवार की रात भीषण कार दुर्घटना हो गई। जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई वहीं एक 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना करने के बाद क्षतिग्रस्त कार को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया घटना पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी अनुसार गुरुवार की रात 7:30 बजे के लगभग खमरिया गांव में बंसी यादव की दुकान के पास विपिन यादव पिता कुंजीलाल यादव 27 वर्ष निवासी कट्ठी मोहल्ला शहडोल हाल ग्राम खमरिया अपने रिश्तेदार बंसी यादव पिता सुखलाल यादव 46 वर्ष निवासी खमरिया के साथ दुकान के सामने खड़े थे। इस दौरान शहडोल की तरफ से आकर सकरा की ओर जा रहा रही कार क्रमांक एमपी 65 सी 3927 का चालक तेजी से चलाने दौरान अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग के नीचे आकर टक्कर मार दी जिससे विपिन यादव एवं बंसी यादव बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें आसपास के लोगों ने एवं स्वजनों द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया। लेकिन उपचार दौरान 27 वर्षीय युवक विपिन यादव की मौत हो गई, वहीं 46 वर्षीय बंसी पिता सुखलाल यादव जिसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है। जिसका गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।

कार में ही फंसने से नहीं भाग सका कार चालक

घटना के बाद कार चालक का शरीर कार में ही फंस जाने के कारण वह भाग नहीं सका। जिस पर ग्रामीणों ने उसे घेर कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस कार को जब्त कर वाहन चालक को अपने साथ ले गई। वहीं शुक्रवार की सुबह ड्यूटी डाक्टर की सूचना पर जिला अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक मनसाराम सिंह मार्को ने मृतक के स्वजनों के समक्ष मृतक के शव का पंचनामा कर गवाहों के बयान दर्ज किया। इसके बाद ड्यूटी डाक्टर से मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकार अंतिम संस्कार के लिए शव स्वजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस इस हादसे की प्रारंभिक जांच कर रही है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *