Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Shahdol: कलेक्टर निवास में बिखरे होली के रंग, नृत्य संगीत और गायन से रंगा रंगोत्सव

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर निवास पर आज होली पर्व पर उल्लास के रंग बिखरे। जिले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भागीदारी की। इस मौके पर होली के अनेक गीत प्रस्तुत किए गए। ढोल की थाप पर नृत्य प्रस्तुत करने के लिए सभी उत्साहित थे। प्राकृतिक रंग और गुलाल का प्रयोग किया गया। कार्यक्रम शालीनता पूर्वक संपन्न हुआ। शहडोल जिले की सांस्कृतिक मंडली ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान कलेक्टर वंदना वैद्य ने कहा कि होली उमंग, उल्लास और आनंद का पर्व है। होली के पर्व पर ईश्वर से कामना है कि खुशियों के रंग प्रत्येक नागरिक की जिंदगी में बिखरे। कलेक्टर ने कहा कि होली का संबंध रंगों से है और रंग हमारी खुशियों के प्रतीक भी है। इस तरह होली पर हम एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियां जाहिर करते हैं। कलेक्टर ने कहा कि गुलाल के प्रत्येक रंग का अपना महत्व होता है और सब के शामिल होने से ही जीवन रंगीन बन सकता है। उन्होंने कहा कि मन में प्रेम का रंग भरना, दिल में एक उमंग भरना, जीवन में तरंग भरना होली के त्यौहार का उद्देश्य है। कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रंग गुलाल लगाकर सभी ने पर्व का उल्लास और आनंद मनाया।

होली भारतीय संस्कृति का प्रतीक

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र ने कहा कि होली सच्चे अर्थों में भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, जिसके रंग अनेकता में एकता को दर्शाते हैं। लोग एक दूसरे को प्रेम-स्नेह की गुलाल लगाते हैं , सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी दिखाते हैं, एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्यार एवं स्नेह‌ का संदेश देता है। होली का ताना-बाना ऐसा है, जो प्रेम बढ़ाता, दर्द घटाता है। उन्होंने कहा कि होली में उमंग, उत्साह, आत्मीयता, स्नेह और आनंद के रंगों की बरसात होती है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रगति वर्मा, सिविल सर्जन डा. जी.एस. परिहार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल अमित कुमार तिवारी, तहसीलदार अभयानंद शर्मा तथा जन अभियान परिषद के विवेक पांडेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार मुद्रिका प्रसाद सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर ममता मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, मदन कुमार त्रिपाठी, जिला महिला समिति की सदस्यगण सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नानी और नाती की मौत, सोहगपुर थाना क्षेत्र की घटना

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *