तीसरे दिन राज्यमंत्री श्री पटेल ने विकास यात्रा में सहभागिता निभाई


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़//प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने मंगलवार को विधानसभा अमरपाटन की तीसरे दिन की विकास यात्रा को विभिन्न ग्रामों के लिये रवाना किया। झिन्ना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में विकास यात्राओं के कार्यक्रम 5 फरवरी से अनवरत रुप से जारी है। विकास यात्राओं के माध्यम जन-जन से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है और उन्हें जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जा रहा है। विकास यात्राओं के द्वारा प्रदेशवासियों के जीवन में आनंद और सकारात्मक बदलाव लाने के हर संभव प्रयास सरकार की ओर से जारी है। प्रयास यही है कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित किया जा सके। इसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुये बताया कि सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना, गांव की बेटी योजना के बाद अब एक और बड़ी योजना, लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। जिसमें बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि मिलेगी। इसके फार्म मार्च महीने से भरे जाएंगे। यात्रा के दौरान जन-प्रतिनिधि और अधिकारी गाँव-गाँव पहुंच रहे हैं, जनता के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं से रुबरु होकर उनका समाधान भी कर रहे हैं। उन्होने कहा कि विकास यात्रा का रथ प्रदेश सरकार द्वारा विकास के लिये किये गये संकल्पों को पूरा करने का अभियान है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि ग्रामीणों को 24 घंटे बिजली, सिचाई के लिये 10 घंटे बिजली की उपलब्धता, अमरपाटन में 350 ट्रांसफार्मर की सौगात तथा 1100 करोड रुपये की मार्कण्डेय परियोजना से घर-घर पानी मिलेगा। रामनगर में माइक्रो सिंचाई याजना शुरु की गई है। सरकार द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक तथा पढाई से लेकर दवाई तक की योजनायें शुरु की गई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना फेज-2, महिला सशक्तिकरण के तहत हर क्षेत्र में 50 प्रतिशत का आरक्षण और एक रुपये में गेहूं-चावल और नमक दिया जा रहा है। पीएम आवास, छात्राओं को गणवेश, किताब, साइकिल, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री हवाई तीथ दर्शन योजना, मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना एवं 2024 तक पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास के तहत पक्के घर की सौगात दी जायेगी। उन्होने कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है और उनकी समस्याओं को निराकृत करने का प्रयास किया जा रहा है।
तीसरे दिन की विकास यात्रा के शुभारंभ अवसर पर राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने विधानसभा क्षेत्र अमरपाटन की ग्राम झिन्ना में 7.20 लाख रुपये लागत पीसीसी रोड, झिन्ना में आदिवसी बस्ती से मेन रोड नहर पार तक 3.47 लाख रुपये लागत की पीसीसी रोड तथा 1.86 लाख रुपये लागत 2 नग चबूतरा निर्माण का लोकार्पण तथा 20 लाख 80 हजार रुपये लागत की पीसीसी रोड और नाली निर्माण के कार्य का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत जट्ठहा टोला में 16 लाख रुपये लागत के अमृत सरोवर का भूमिपूजन, 29.96 लाख रुपये लागत से गौशाला विस्तारीकरण कार्य का लोकार्पण, ग्राम पंचायत नौगांव नंबर-4 में 7.80 लाख रुपये लागत के आंगनवाड़ी और खोमरहा में 4.30 लाख रुपये लागत की 150 मीटर पीसीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामसुशील पटेल, नारेन्द्र सिंह, मोतीलाल सिंह, मनीष चतुर्वेदी,एसडीएम राजेश मेहता, सीईओ जनपद जोसुआ पीटर, सरपंच मोहन सिंह, छोटेलाल बंसल, शोभनाथ, लवकेश पांडेय, राजेश साकेत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे। तीसरे दिन विकास रथ यात्रा झिन्ना से शुरु होकर कोलान टोला, जट्ठहा टोला, चौधरान टोला, देवदही, मर्यादपुर, ढबरई, उचेंहरा, नौगांव नंबर-1, 2, 3, 4, गुलवार गुजारा, खोमरहा, छिरहाई, रानीकांप होते हुये अरगट ग्राम में समाप्त हुई।
विकास कार्यों की सौगात के साथ चित्रकूट विधानसभा में निकाली गई विकास यात्रा


चित्रकूट विधानसभा अंतर्गत विकास यात्रा के तीसरे दिन ग्राम ग्राम पाथरकछार में यात्रा के शुभारंभ अवसर पर 11 लाख 22 हजार रुपये लागत के आंगनवाडी भवन का भूमिपूजन किया गया और 3.67 लाख रुपये लागत की पीसीसी सड़क लोकार्पित की गई। इस अवसर पर एसडीएम पीएस त्रिपाठी, तहसीलदार नितिन झोंड़, चंद्रकमल त्रिपाठी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्राम पाथरकछार से विकास यात्रा आगे बढ़ते हुये रानीपुर, नरदहा, खोही, चुवा होते हुये मियामउ पहुंची। मियामउ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 6.84 लाख रुपये लागत की पीसीसी रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। साथ ही जनसमुदाय को शासन की विभिन्न योजनाओं लाभ दिलाने आवेदन भी प्राप्त किये गये। चित्रकूट विधानसभा की तीसरे दिन की विकास यात्रा ग्राम पंचायत कंदर में समाप्त हुई।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने रैगांव विधानसभा में किया विकास कार्यो का लोकार्पण

प्रदेश में 25 फरवरी तक आयोजित हो रही विकास यात्रा में विकास योजनाओं के भूमिपूजन, शिलान्यास हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर पात्र हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभांवित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को रैगांव विधानसभा क्षेत्र की तीसरे दिन की विकास यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने पनगरा ग्राम पंचायत में निर्माण कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास से किया। पनगरा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों के विकास और जन-कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। विकास यात्रा के माध्यम से प्रदेश में सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। प्रदेश में शुरू हुई विकास यात्राएँ इसी भावना का विस्तार हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने तीसरे दिन की विकास यात्रा के शुभारंभ अवसर पर ग्राम पनगरा में 6 लाख 30 रुपये लागत की नाली निर्माण का शिलान्यास किया। रौड़ ग्राम पंचायत में 10 लाख रुपये लागत की पीसीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर सभापति जैव विविधिता प्रबंधन समिति सुभाषचंद्र बुनकर, प्रतिमा बागरी, एसडीएम धीरेन्द्र सिंह, सीईओ कल्पना रावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।
इसी प्रकार ग्राम कोटा में ठंडीलाल लोधी को गृह प्रवेश कराया गया। जबकि ग्राम दुर्गापुर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ठाकुर बाबा मंदिर के निर्माण और कालीमाता मंदिर निर्माण का जिला पंचायत अध्यक्ष ने भूमिपूजन किया। ग्राम महतैन में 2 लाख रुपये लागत की पुलिया का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। तीसरे दिन रैगांव विधानसभा अंतर्गत विकास यात्रा के रथ ने पनगरा, कोटा, रौंड़, दुर्गापुर, उसरार, महतैन ग्राम का भ्रमण किया।
Bhaskar Hindi News