Monday , November 2 2026
Breaking News

Satna: जिले में कुष्ठ पखवाड़ा एवं स्पर्श अभियान का शुभारंभ

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रपिता महत्मा गाँधी की पुण्य तिथि शहीद दिवस एवं आज़ादी के अमृत महोत्सव पर कुष्ठ पखवाड़ा एवं स्पर्श अभियान का शुभारंभ जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव तथा जीएनएम कालेज की प्राचार्या की उपस्थिति में स्थानीय नर्सिंग कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया, इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.प्रवीण श्रीवास्तव ने उपस्थित स्टाफ व ट्रेनिंग कर रही नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें कुष्ठ पखवाड़ा तथा स्पर्श अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कॉलेज के समस्त स्टाफ व ट्रेनिंग कर रही नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं को शपथ दिला कर अपील का वाचन किया गया।

गौरतलब है कि प्रतिवर्ष की भांति जिले में कुष्ठ पखवाड़ा एवं स्पर्श अभियान 30 जनवरी से 15 फरवरी तक चलाया जा रहा है स्वास्थ्य संचालनालय के निर्देशानुसार अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कुष्ठ रोग के लक्षणों की जानकारी दी जायेगी और जिन ग्रामों में नये कुष्ठ रोगी पाये गये हैं, उन मरीजों के परिजनों एवं आसपास के 50 घरों का हेल्दी कॉन्टेक्ट सर्वेक्षण किया जायेगा। विकासखंड स्तर पर अभियान की गतिविधियां विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में आयोजित होंगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *