Monday , July 1 2024
Breaking News

Makar Mela: मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में मची भगदड़, 1 की मौत, 9 घायल

Odisha Makar Mela: digi desk/BHN/कटक/ ओडिशा के कटक से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के बड़बा के टी ब्रिच पर श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई। प्राप्त जानकारी के लिए इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल महानदी के बीच स्थित सिंहनाथ मंदिर में भारी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आए थे। यह हादसा किस कारण से हुआ, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बताया जा रहा है कि मकर संक्रांति के पर्व पर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ लाख से अधिक हो गई थी।

दूसरे अस्पताल में किया रेफर

मेले में मची भगदड़ के कारण घायल हुए लोगों में तीन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। तीनों को कटक के दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।

मुआवजा देने की घोषणा

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया।

15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्योहार

सूर्य शनिवार रात 3.10 बजे धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिस कारण मकर संक्रांति पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इस साल संक्रांति का त्योहार व्यापार-कारोबार और नौकरीपेशा जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। दरअसल मकर संक्रांति के दो दिन बाद शनिदेव का गोचर होगा। जिससे कई राशियों को लाभ प्राप्त होगा।

About rishi pandit

Check Also

बिहार-मोतिहारी पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, हाजत में बंद कर छोड़ने से उठ रहे सवाल

मोतिहारी. मोतिहारी में पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां चकिया अनुमंडल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *