Monday , November 2 2026
Breaking News

Rashifal 15th January: ऑफिस का काम समय पर पूरा कर लें, जानिए रविवार का पंचांग और राशिफल

15 जनवरी 2023 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  अष्टमी19:39 तक
नक्षत्र  चित्रा19:00 तक
करणबालवा
कौवाला
07:39 तक
19:39 तक
पक्षकृष्ण 
वार   रविवार 
योग  सुकर्माण11:44 तक
सूर्योदय07:19 
सूर्यास्त17:41 
चंद्रमा   तुला 
राहुकाल16:23 − 17:41 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासमाघ 
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:09 − 12:51

“राशिफल”

मेष – आज आपका दिन खास रहेगा। घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आ सकती है। आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं।

वृषभ– आपका यह दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। समय पर कार्य पूरे नहीं होने से नौकरी में परेशानी आ सकती है। जीवन को संतुलित करके और काम को व्यस्थित तरीके से करने की भावना को विकसित करना उलझनों को कम करेगा।

मिथुन– दोस्त की बेरुख़ी आज आपको नाराज़ करेगी, लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे।

कर्क – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को आपको अपने तक ही सीमित रखना चाहिए।

सिंह– माता-पिता की सेहत अगर गड़बड़ चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। जीवन में आगे बढने की राह में अग्रसर रहेंगे। करियर में भविष्य में लाभ देने वाले फैसलें लेंगे। आज आपको पैसों का निवेश करने से बचना होगा क्योंकि हानि के संकेत हैं।

कन्या– उदास और अवसाद ग्रस्त न हों। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें।

तुला – आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। छोटे कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। कुछ आसपास के लोगों के साथ आपकी थोड़ी बहस हो सकती है। माता-पिता का सहयोग कम ही मिल पायेगा।

वृश्चिक– वृश्चिक राशि वाले फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। आज आप ऐसे काम हाथ में लेंगे जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। आप संघर्ष का सामना करते रहेंगे।

धनु – बहुत ज़्यादा रोमांच और दीवानगी की ऊँचाई आपके पार्टनर को आज नाराज कर सकती हैं। इन दिक़्क़तों से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखें। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। घर वालों के साथ समय बिताना आपको ख़ुशनुमा अनुभव देगा।

मकर – आज आपके कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आज आपको धैर्य से काम लेना चाहिए, इससे आपको लाभ भी हो सकता है। दफ्तर में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बना सकते हैं।

कुंभ – आज किसी लंबी यात्रा को जाने की संभावना है, इस यात्रा के दौरान आपको बड़ा फायदा भी होने वाला है। आपकी यात्रा मंगलमय हो। जिसके प्रति आप नियंत्रण कर रहे हैं वह कार्य सफल होगा। आज अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा।

मीन– आज आप बहुत उत्साह में रह सकते हैं. परिवार वालों के साथ आप बेहतर समय बितायेंगे। घऱ में खुशी का वातावरण रहेगा। आप हर काम लग्न से कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिये जा सकते हैं, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

About rishi pandit

Check Also

करवा चौथ 2026: आज शाम 5:38 बजे से पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें चंद्रोदय का समय और पूजन विधि

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत आज, 29 अक्टूबर 2026 को रखा जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *