Sunday , November 1 2026
Breaking News

Aloe vera Juice: शुगर लेवल कम करना है तो करें एलोवेरा जूस का इस्तेमाल

Aloe vera Juice for Diabetes: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ आयुर्वेद में ऐलोवेरा के औषधीय गुणों का वर्णन किया गया है। ऐलोवेरा का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। .इसकी मदद से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐलोवेरा में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो क्रोमियम, मैग्नीशिययम और इंसुलिन को बूस्ट करने का काम करते हैं। इसके अलावा एलोवेरा खून में ग्लूकोज लेवल को भी संतुलित रखने में मदद करता है।

बालों के लिए भी फायदेमंद

ऐलोवेरा जूस बालों के लिए भी काफी लाभकारी होता है। एलोवेरा जूस को बालों में लगाने से शाइनिंग आती है और बाल झड़ने की समस्या कम होती है। इसके अलावा बालों में रूसी आदि की समस्या भी दूर हो जाती है।

हार्ट बर्न हो तो जरूर पिएं एलोवेरा जूस

Aloe Vera की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर को ठंडक देता है। जिन्हें हार्ट बर्न की समस्या होता है या कब्ज, गैस एसिडिटी की समस्या होती है तो उन्हें भी रोज Aloe Vera जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। एलोवेरा के सेवन से पाचन तंत्र ठीक होता है।

डायबीटिक मरीज के लिए फायेदमंद

जब शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो चोट लगने पर कोई भी घाव जल्दी नहीं भरता है। ऐसे में रोज 2 से 3 चम्मच Aloe Vera जूस या पाउडर का सेवन करने से घाव भरने में मदद मिलती है।

मोटापा कम करता है Aloe Vera

वजन कम करने में भी Aloe Vera कारगर औषधि है। एलोवेरा में एंटी इन्फ्लेमेंटरी गुण होता है, जो शरीर में फैट लॉस करने में मदद करता है।

ऑर्गेनिक एलोवेरा जूस का ही करें सेवन

आजकल बाजार में कई तरह के ऐलोवेरा जूस उपलब्ध है, लेकिन व्यवसायिक रूप से तैयार किए जाने वाले जूस में चीनी या स्वीटनर (सेक्रीन) का इस्तेमाल किया जाता है, इसीलिए ऑर्गेनिक ऐलोवेरा जूस का ही उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा बहुत आसान तरीके से घर में ही ऐलोवेरा का जूस बना सकते हैं।

बनाने की विधि

  • – सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते को अच्छे से साफ करें।
  • – चाकू से काट लें और उसके अंदर से जेल को बाहर निकाल लें।-
  • 1 गिलास पानी में नींबू और ऐलोवेरा जेल को मिक्सी में मिलाने के बाद छान लें।
  • – जूस के स्वाद को बढाने के लिए अदरक या काला नमक मिला सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

कंबोडिया मानव तस्करी केस में NIA का बड़ा एक्शन, 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 पटना राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी और साइबर गुलामी मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *