Sunday , November 1 2026
Breaking News

RPSC 2nd Grade Teacher exam: प्रश्न-पत्र वायरल होने के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द, कई शहरों में हंगामा

RPSC 2nd Grade Teacher exam: digi desk/BHN/जयपुर/ राजस्थान में शनिवार सुबह होने वाले सेकंड ग्रेड टीचर एग्जाम रद्द कर दी गई है। इस परीक्षा का पर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। परीक्षा सुबह 9 बजे आयोजित की जाना थी। बता दें, इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा किया जा रहा है। वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 के लिए 21 दिसंबर से परीक्षा शुरू हुई है। 24 दिसंबर को भी कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा होना थी, जो अब रद्द हो गई है। 26 और 27 दिसंबर को परीक्षा होना है। अभी यह साफ नहीं है कि जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा रद्द हुई है, वो कब होगी। आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आगे की जानकारी दी जाएगी।

परीक्षा रद्द होने के बाद से राजस्थान के कई शहरों में हंगामा की सूचना है। अलवर में परीक्षार्थियों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे सामान्य ज्ञान (GK) का पर्चा लीक हुआ है। अब मांग की जा रही है कि दोपहर में होने वाला पर्चा भी रद्द कर दिया जाए। पेपर स्थगित होने से कई अभ्यर्थियों में निराशा दिखी। कई सेंटरों पर पेपर वितरण करने के बाद अभ्यर्थियों से वापस ले लिया गया।

अभ्यर्थियों के निशान पर गहलोत सरकार भी है। RPSC जांच कर रहा है कि कहां गड़बड़ी हुई। उदयपुर में सबसे पहले पर्चा लीक होने की सूचना मिली है।RPSC 2nd Grade Syllabus 2022आरपीएससी द्वितीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं। आरपीएससी ग्रेड 2 परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार, पेपर 1 में भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजस्थान के सामान्य ज्ञान, राजस्थान के करंट अफेयर्स, विश्व और भारत के सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान जैसे विषयों से प्रश्न शामिल होंगे। जबकि पेपर 2 विषय-विशिष्ट होगा।

About rishi pandit

Check Also

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर

लखनऊ  यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक विभाग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *