Thursday , May 16 2024
Breaking News

Satna: पं.गणेश प्रसाद सेवा न्यास कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन में जरूरतमंदों को किया कंबल वितरण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पं.गणेश प्रसाद सेवा न्यास कंबल बैंक चलाया जा रहा है। सेवा न्यास के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा शीतलहर ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को ढूंढ ढूंढ कर कंबल वितरण किया जा रहा है। कोई भी जरूरतमंद आम नागरिक सेवा न्यास कार्यालय नेहा निकुंज रीवा रोड बभंगामा से कंबल प्राप्त कर सकते हैं। ठंड से बचाव के लिए असहाय दिव्यांग जनों की सेवा के लिए सेवा न्यास द्वारा कंबल बैंक से कंबल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन सायं 4:00 से 6:00 तक पहुंच कर प्राप्त सकते हैं।
विगत दिवस सतना रेलवे स्टेशन में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के लिए बुजुर्गों असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया
खुले आसमान में अपना रैन बसेरा बना कर रहने वाले वृद्ध जनों को कंबल प्रदान किया गया।

नकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर श्रीमती मनीषा सिंह, नितिन मिश्रा, संजय गुप्ता, शुभम माली, अरुण सैनी, एजाज, जय प्रकाश मिश्रा, एवं सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

वार्ड नंबर 36 पूर्वी मंडल बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय तीर्थवानी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय तीर्थवानी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं।
पूर्वी मंडल के सभी शक्ति केंद्रों में त्रिदेव व सोशल मीडिया प्रभारी बूथ टोली 25 दिसंबर को प्रत्येक बूथ पर “मन की बात” एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के सुशासन दिवस के कार्यक्रम होगे।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रह्लाद कुशवाहा, प्रदेश महिला मोर्चा मनीषा सिंह, जिला युवा मोर्चा सौभाग केसरी, जिला मंत्री रेणु सिंह, मंडल उपाध्याक्ष शिवम माली, पार्षद रमेश शुक्ल, पूर्वी मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा शिव द्विवेदी, पार्षद प्रत्यशी संगीता कोल, निधि गोपाल गुप्ता, शैलेंद्र दहिया, विष्णु अग्रवाल, सुनील यादव सिल्लू, संतोष सोनी, मधु डागोर, संतोष सोनी,सेजल कनौजिया, शिवम अग्निहोत्री, आनंद जायसवाल, सभी पूर्वी मंडल के संयोजक सह संयोजक बूथ अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।

पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ.राकेश मिश्रा का सतना प्रवास 23 दिसंबर को

कोर ग्रुप एवं समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक में होंगे शामिल

मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू ने बताया है कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा कोर ग्रुप की बैठक 23 दिसंबर को सायं 5:00 एवं समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक सायं 6:00 बजे सेवा न्यास कार्यालय नेहा कुंज रीवा रोड सतना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: पेड़ से टकराया वाहन, हादसे में शिक्षक और उसकी पत्नी की मौत

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहडोल जिले में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अमडीह महादेवा गांव के पास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *