
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा हरा भरा सतना लक्ष्य है अपना अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है।
विगत दिवस खेरमाई माता मंदिर परिसर में आंवला,नीम बरगद,पीपल एवं अन्य फलदार पौधे लगाए गए थे आज सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रीन एंबुलेंस सेवा के माध्यम से रोपण किए गए पौधों की देखभाल खाद पानी डालकर अच्छी तरह से वृक्षों के आसपास साफ-सफाई की गई।
सेवा न्यास के मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू ने कहा है कि पर्यावरण प्रेमी एवं शहरवासियों से अनुरोध है कि अपने जन्मदिवस पर वैवाहिक वर्षगांठ पर एवं अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि पर एक वृक्ष अवश्य लगाएं। आप सभी नगर वासियों से अपील है कि हरा भरा सतना लक्ष्य है अपना अभियान में अपना सहयोग प्रदान करते हुए अपने घरों के आसपास खुली जगह में पार्कों में वृक्षारोपण अवश्य करें पवित्र कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। आगे उन्होंने बताया कि 5 फीट ऊंचा वृक्ष न्यास परिवार द्वारा ट्री गार्ड सहित प्रदान किया जाता है और आपके द्वारा बताए गए स्थान पर वृक्षारोपण किया जाता है साथ ही उसकी देखभाल भी की जाती है रोपण किए गए पौधों की देखभाल के लिए ग्रीन एंबुलेंस प्रतिदिन पौधों में खाद पानी डालकर अच्छी तरह से सेवा 5 वर्षों तक की जाती है। वृक्षारोपण के लिए पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास कार्यालय रीवा रोड में संपर्क किया जा सकता है।
Bhaskar Hindi News