Vijaywada River Accident: digi desk/BHN/ विजयवाड़ा/ आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 5 छात्र कृष्णा नदी में डूब गए हैं। इन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि कृष्णा नदी में नहाने के लिए 7 छात्र आए थे, जिनमें से 5 डूब गए। बाकियों को निकालने की कोशिश जारी है। अभी 1 छात्र का शव बाहर निकाला गया है और उसकी पहचान कर ली गई है। लापता छात्रों की उम्र 12 से 13 के बीच है। सभी कक्षा 7 के छात्र थे। छात्र संक्रांति की छुट्टियों में घर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि छात्र कृष्णा जिले के येतुरु गांव के रहने वाले थे।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नंदीगामा, जी नागेश्वर रेड्डी के अनुसार, छात्र नदी में तैरने गए थे। लापता छात्रों की पहचान अजय (12), चरण (13), बालायेसु (12), राकेश (12) और सनी (12) के रूप में हुई है। जुलाई में आंध्र प्रदेश से इसी तरह की एक घटना की सूचना मिली थी, जब अनाकापल्ली जिले में इंजीनियरिंग के पांच छात्र डूब गए थे। भारतीय नौसेना ने बाद में उनके शव बरामद किए।
Bhaskar Hindi News