Friday , May 17 2024
Breaking News

Satna: कलेक्टर ने नागौद मंडी का किया औचक निरीक्षण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बुधवार को नागौद मुख्यालय स्थिति कृषि उपज मंडी नागौद का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने मंडी परिसर का भ्रमण करते हुये खरीदी चबूतरों पर पहुंच कर किसानों की उपज की खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होने कृषि मंडी नागौद के अधिकारियों ने मंडी प्रांगण में डाक नीलामी, कृषकों और व्यापारियों के हितार्थ व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अनाज के उठाव, परिवहन एवं भण्डारण के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने विक्रय के लिये लाये गये अनाज की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, एसडीएम धीरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

जनपद नागौद के ग्रामीण क्षेत्रों का कलेक्टर ने किया भ्रमण, देखे विकास और निर्माण के कार्य

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बुधवार को जनपद नागौद के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उन्होने जनपद नागौद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास और निर्माण के कार्यो का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने सबसे पहले ग्राम पंचायत सिंहपुर पहुंचकर पटपरनाथ धाम में प्रगतिरत सौंदर्यीकरण एवं मंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। साथ ही भैहाई स्टॉप डैम के वाटर लेवल और डैम के पानी से खेतो में होने वाली सिंचाई के बारे में जानकारी ली। पटपरनाथ में चल रहे निर्माण कार्य सीएम घोषणा में शामिल हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्राम सिंहपुर के भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 4 का निरीक्षण किया। उन्होने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ से बच्चों को दिये जाने वाले आहार और पोषण सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, एसडीएम धीरेन्द्र सिंह, कार्यपालन यंत्री अश्वनी जायसवाल, नायब तहसीलदार हिमांशु भलावी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण जारी रखते हुये उसरार के धान खरीदी केंद्र पर पहुंचकर उर्पाजन कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने उपार्जन केन्द्र पर धान तुलाई, तौलकांटा का निरीक्षण किया। उन्होने उर्पाजन केन्द्र पर किसानों के लिये आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, उपार्जित फसल के परिवहन एवं भंडारण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के मंशानुरूप किसानों की धान खरीदी में कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिये। उन्होने उर्पाजन के लिये लाई गई धान की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री वर्मा ने नागौद विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला डड़िया और शासकीय हाई स्कूल उसरार का भी निरीक्षण किया। उन्होने शिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों के पठन-पाठन की गतिविधियों एवं शैक्षणिक स्तर का जायजा लिया। कलेक्टर ने विद्यालय की कक्षाओं में जाकर बच्चों को भी पढ़ाया और बोर्ड पर गणित विषय के प्रश्नों को बोर्ड पर हल करके बच्चों को बताया। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने उसरार के भ्रमण के उपरांत ग्राम महतैन पहुचें। यहां पर उन्होने ग्रामीण जनों की चौपाल लगाकर उनकी समस्याये सुनी और शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का फ़ीडबैक लिया। कलेक्टर ने प्राथमिक शाला महैतन का भी निरीक्षण किया। उन्होने बच्चों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुये ग्राम भैहाई और उसरार में किये जा रहे जल जीवन मिशन अंतर्गत किये जा रहे जलसंवर्धन के कार्यों सहित स्टॉप डैम, निर्माणाधीन पानी की टंकी, पंप हाउस का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर कार्यपालन यंत्री पीएचई रावेन्द्र सिंह भी साथ रहे।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, सब्जी विक्रेता ने बाट से किया हमला, पुलिस लेट पहुंची

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। सब्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *