Monday , November 2 2026
Breaking News

Satna: मुख्यमंत्री कप अंतर्गत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आज रामपुर बघेलान और नागौद में


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश में नई खेल प्रतिभाओं को खोज कर उन्हें उचित प्रशिक्षण देकर तराशने, आगे बढ़ाने एवं खिलाड़ियों को अनेक अवसर प्रदान करने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘मुख्यमंत्री कप’ के तहत ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार वर्ष 2022-23 में युवा अभियान के अंतर्गत सतना जिले में भी “मुख्यमंत्री कप’’ का आयोजन किया जाना है।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि विकासखंड स्तर की प्रतियोगिताओं में विकासखंड रामपुर बघेलान में 22 नवंबर को हनुमानगंज स्टेडियम रामपुर बघेलान में तथा विकासखंड नागौद में सीएम राइज स्कूल नागौद में प्रातः 9 बजे से खेल प्रतियोगितायें आयोजित की जावेगी। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में संबंधित विकासखण्डों के 18 वर्ष से कम आयु (प्रतिभागी की आयु 31 दिसंबर 2022 को 18 वर्ष से कम होना चाहिये) के बालक-बालिका भाग लेंगे। मुख्यमंत्री कप अंतर्गत एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबाल, व्हालीबाल, कुश्ती एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जावेगा।

शासकीय माध्यमिक विद्यालय दलदल का नामकरण शहीद कर्णवीर सिंह के नाम पर

सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा गठित समिति के निर्णय अनुसार विकासखंड रामपुर बघेलान के शासकीय माध्यमिक विद्यालय दलदल बनाफर टोला का नामकरण वीर जवान शहीद लाल कर्णवीर सिंह शासकीय माध्यमिक विद्यालय दलदल बनाफर टोला किये जाने का आदेश जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना की राजपूत रेजीमेंट में तैनात जवान कर्णवीर सिंह की जम्मू कश्मीर में आंतकियों के विरुद्ध मुठभेड़ में गोली लगने से शहादत हो गई थी। 22 अक्टूबर 2021 को अमर शहीद को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गांव के एक शासकीय संस्था का नाम शहीद कर्णवीर सिंह के नाम पर करने की घोषणा की गई थी।

प्रमुख सचिव खाद्य 22 नवम्बर को करेंगे समीक्षा

प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति श्री उमाकांत उमराव द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं खरीफ उपार्जन की समीक्षा बैठक 22 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक कलेक्ट्रेट रीवा के मोहन सभागार में आयोजित की जा रही है। बैठक में रीवा एवं शहडोल संभाग में खाद्यान्न वितरण तथा उपार्जन तैयारियों की समीक्षा की जायेगी। रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

भारतीय वायु सेना (अग्निवीर) के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 23 नवम्बर

भारतीय वायु सेना (अग्निवीर) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 नवम्बर है। ऐसे युवा जिनका जन्म 27 जून 2002 से 27 दिसम्बर 2005 के मध्य हुआ है, आवेदन करने के लिए पात्र हैं। इच्छुक आवेदक अपना पंजीयन करने के लिये वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर विजिट कर सकते हैं एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी वेबसाइट पर ही प्राप्त कर सकते है। संबंधित लिंक एमपी रोजगार पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *