Saturday , October 5 2024
Breaking News

Mars in Taurus: वृषभ राशि में 47 वर्ष बाद बना अशुभ योग, सतर्क रहें

Mars in Taurus 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष में मंगल को महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। मंगल देव फिलहाल वृषभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि में मंगल देव का गोचर 12 मार्च 2023 तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा वर्षों बाद हो रहा है। इससे पहले 1975 में मंगल का वृषभ राशि में गोचर हुआ था। ज्योतिषियों के अनुसार मंगल देव के अशुभ प्रभाव के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि इस गोचर में किन राशिवालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मेष

मेष राशिवालों को धन हानि हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बढ़ेगी। अचानक खर्च आ सकता है। जिसे न चाहते हुए भी करना पड़ेगा। आपका वित्तीय स्थिति खराब हो सकती है। व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। करियर में जैसी तरक्की आप चाहते हैं, वह नहीं मिलेगी। रिलेशनशिप संबंधी उतार-चढ़ाव रहेगा। घर के बुजुर्गों की सेहत को लेकर परेशानी रहेगी। भावनाओं में बहने से कोई निर्णय गलत हो सकता है।

वृषभ

वक्री मंगल आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशियों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस दौरान निवेश करने से बचें। आयात-निर्यात का कारोबार हैं, तो सावधान रहने की आवश्यकता है। इस अवधि में यात्रा न करें। कार्यों में व्यवधान भी आएंगे। प्रेम संबंध में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। घरवालों की अपेक्षाएं कम हो सकती है। कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानी होगी।

कन्या

भाई-बहन से विवाद हो सकता है। यात्रा पर न जाएं वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। अहंकार के कारण मुश्किल में पड़ सकते हैं। निजी संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। आय का साधन धीमे रहेंगे। किसी वजह से काम में व्यवधान आएंगे। नकारात्मक विचारों से मानसिक शांति भग हो सकती है। सफलता के लिए अत्यधिक परिश्रम करना होगा।

मकर

खर्च में वृद्धि होने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। गृह क्लेश हो सकता है। माता की सेहत में गिरावट हो सकती है। चिड़चिड़ापन और निराशा का भाव रहेगा। रिश्तेदारों से किसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा न करें। पैसे से संबंधी लेनदेन ना करें। कारोबारी मामलों में रुकावट आएगी। नौकरीपेशा जातक सरकारी मामलों में फंस सकते हैं। कोई नजदीकी संबंधी आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है।

About rishi pandit

Check Also

Shardiya Navratri: नवरात्र में इन पांच ज्योतिष उपायों को करने से धन की होगी बरसात

नवरात्र में कलश स्थापना से माता रानी का स्वागतमाता शैलपुत्री की पूजा से आरंभ होता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *