Saturday , October 5 2024
Breaking News

Happy Birthday Virat: बर्थ-डे पर देखिए किंग कोहली की 5 सबसे जबरदस्त पारियां

Cricket happy birthday virat kohli see king kohli 5 most amazing innings on his birthday read social media reaction: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ टीम इंडिया की धड़कन विराट कोहली 34 साल के हो गए हैं। पूरी दुनिया के फैंस किंग कोहली का बर्थडे मना रहे हैं। विराट कोहली का यह बर्थडे बहुत अहम है। कहा जा रहा है कि विराट कोहली के लिए 33वें जन्मदिन और 34वें जन्मदिन के बीच बहुत कुछ बदला। खराब फॉर्म से गुजरने के बाद कोहली ने खुद को मजबूत किया। तमाम विपरीत परिस्थितियों में खुद को तैयार किया और अब क्रिकेट की दुनिया में जबरदस्त वापसी के जरिए अपनी धाक जमाई है। यही कारण है कि 34वें जन्मदिन पर विराट कोहली की जबरदस्त पारियों को याद किया जा रहा है। वहीं साथी क्रिकेटर्स बधाइयां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने चिकू को खास अंदाज में हैप्पी बर्थडे बोल रहे हैं।

Virat Kohli Birthday Special : कोहली की पांच बड़ी पारियां

  • 1. टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों पर 82 रन, पारी के दौरान 6 चौके और 4 छक्के मारे। टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
  • 2. टी-20 विश्वकप 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 82 रन, मोहाली स्टेडियम में मैच विनिंग पारी खेली, जेम्स फॉकनर की गेंदों की जमकर पिटाई की थी।
  • 3. एशिया कप 2012 पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन, 22 चौके और 1 छक्के की मदद से भारत को 48 ओवर में ही जीत दिलाई।
  • 4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट 2014 में 141 रन की पारी, कप्तान के रूप में पहले टेस्ट में खेली बड़ी पारी
  • 5. इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 149 रन की पारी, यह विराट कोहली के क्रिकेट करियर की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक है।

Virat Kohli Birthday Special : पढ़िए सोशल मीडिया रिएक्शन्स

  • विराट कोहली को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ. क्रिकेट में तो विराट ने बुलंदियाँ हासिल की हैं, तो सौ परसेंट फिटनेस की मिसाल भी हैं. मेरी दुआ है कि विराट अपने बल्ले से इसी तरह रिकॉर्ड बनाते रहें, लोगों का दिल जीतते रहें।
  • सुप्रसिद्ध बल्लेबाज एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री विराट कोहली जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
  • #ViratKohliआज किंग कोहली का 34वां जन्मदिन है। सबसे पहले तो हैप्पी बर्थडे विराट…! जन्मदिन के अवसर पर लेखनबाजी आपके लिए विराट के क्रिकेट करियर की शुरुआत से लेकर अब तक का सफर लाया है। इसमें उमंग भी है और आंसुओं का सैलाब भी..! दर्द की राहों पर चलकर किंग बनने तक की।

About rishi pandit

Check Also

बारबाडोस 2026 में, गयाना 2025 में सीपीएल फाइनल की मेजबानी करेगा

त्रिनिदाद कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) ने पुष्टि की है कि बारबाडोस का प्रतिष्ठित केंसिंग्टन ओवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *