Saturday , October 5 2024
Breaking News

आनलाइन स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत में 15 मामलों का निराकरण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निदेर्शानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मा. आर.के. सोनी के मार्गदर्शन में शनिवार को आॅनलाईन स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत की समीक्षा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डी.पी. मिश्रा द्वारा की गई। लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंतर्गत 1 मामलों को निराकरण किया जाकर 30 हजार 190 रूपए का अवार्ड तथा 1 व्यक्ति को लाभान्वित किया गया। तहसील विधिक सेवा समिति अमरपाटन में 2 प्रकरण का निराकरण कर 9 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

विधिक सेवा समिति मैहर अंतर्गत 10 प्रकरण का निराकरण कर 60 हजार 887 रूपए का अवार्ड पारित किया जाकर 10 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। तहसील विधिक सेवा समिति नागौद में 2 प्रकरणो का निराकरण कर 92 हजार 478 रूपए अवार्ड पारित किया जाकर 2 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार लोक अदालत में कुल 15 मामलों का निराकरण कर 1 लाख 83 हजार 555 रूपए का अवार्ड पारित किया जाकर 22 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 50वां उस्‍ताद अलाउद्दीन खां समारोह 8 से 10 अक्‍टूबर को मैहर में, प्रदेश व देश के लब्‍धप्रतिष्ठित कलाकार अर्पित करेंगे स्‍वरांजलि

सतना/भोपाल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा उस्‍ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *