Saturday , May 31 2025
Breaking News

Satna: मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन के लिए उमड़ रहे लोग, गृहमंत्री ने भी की आरती

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मैहर में मां शारदा देवी के मंदिर में नवरात्र पर लोगों का तांता लगा हुआ है। दूर-दूर से लोग मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। त्रिकूट पर्वत पर विराजमान विद्या और बुद्धि की देवी मां शारदा भवानी का आज नवरात्र पर्व के चौथे दिन महाआरती की गई और मां के दिव्य दर्शन पाकर लोग आनंद से भर उठे। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी मैहर पहुंचकर मां शारदा देवी की आरती की। उन्होंने ट्वीटर पर इस आरती को पोस्ट भी किया है।

मंदिर के पट सुबह साढ़े चार बजे खोले गए। पुजारी ने माता के श्रृंगार किए और फिर आरती की गई। बड़ी संख्या में लोग यहां मां शारदा से अपनी मन्नतों को लेकर पहुंचते हैं।

मां शारदा के दर्शन के लिए प्रदेश के ही नहीं देश के कोने-कोने से लोग नवरात्र में पहुंचते हैं। इसके लिए रेलवे ने भी व्यवस्था की है और करीब 16 ट्रेनों को यहां पर विशेष रूप से दो मिनट का स्टापेज दिया जा रहा है। इससे दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मां शारदा देवी के किये दर्शन

प्रदेश के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा गुरुवार की प्रातः अल्प प्रवास पर मैहर पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने प्रातः 8 बजे मां शारदा देवी मंदिर मैहर में मां शारदा के दर्शन किये और उनकी पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत गृहमंत्री डॉ मिश्रा रवाना हुये।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *