Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Satna: पर्यटन की दृष्टि से जिले में अपार संभावनाएं- आयुक्त नगर निगम

केक काटकर मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयुक्त नगर निगम एवं अपर कलेक्टर राजेश शाही की अध्यक्षता में पर्यटन समृद्धि के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में केक काटकर विश्व पर्यटन दिवस की वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर एसडीएम सिटी नीरज खरे, संयुक्त कलेक्टर सुरेश जादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सौरभ सिंह, परियोजना अधिकारी अरुणेश तिवारी, पुनीत शर्मा, ई-दक्ष केंद्र प्रभारी सतीश पांडेय, बाल कल्याण समिति की सदस्य रेखा सिंह, उमा श्रीवास्तव, जल जीवन मिशन के आत्म प्रकाश चतुर्वेदी, पर्यटन प्रबंधक अंकलेश सिंह, आधार संस्था की डायरेक्टर मेहरुन सिद्दीकी सहित ट्रैवल एजेंट एवं पर्यटन से जुड़े व्यक्ति उपस्थित रहे।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए आयुक्त नगर निगम राजेश शाही ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में सुरम्य प्राकृतिक स्थल होने से पर्यटन की दृष्टि से विपुल संभावनाएं हैं। सतना जिले में धार्मिक पर्यटन चित्रकूट और मैहर के अतिरिक्त परसमनिया, चित्रकूट के पहाड़ी क्षेत्र नरोहिल, भरहुत, व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर, मारकंडेय, कुर्दरनाथ जैसे अनेक प्राकृतिक रमणीयता से परिपूर्ण स्थल और स्मार्ट सिटी के बन रहे नेक्टर झील पर्यटन के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकते हैं। जिले के अनेक स्थल पुरातत्व और ऐतिहासिक महत्व के हैं। इस लिहाज से सतना जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। आवश्यकता केवल ब्रांडिंग और एक्सप्लोर करने की है। उन्होंने कहा कि पर्यटक अपनी सुरक्षा को भी महत्वपूर्ण मानते हैं। आधार संस्था के माध्यम से पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और पर्यटन में महिलाओं की हिस्सेदारी के अवसर देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन को ग्रामीण पर्यटन और माइक्रो लेवल तक ले जाने की जरूरत है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह ने कहा कि सतना और विंध्य क्षेत्र के पर्यटन में स्थानीय व्यंजन और बघेली फूड को जोड़ने की जरूरत है, ताकि यह क्षेत्र की विशेषता बन सके। पर्यटन में स्थानीय खाद्य को बढ़ावा देने से न्यूट्रीशन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और पर्यटन क्षेत्र में हिस्सेदारी के लिए महिला एवं बाल विकास सभी आवश्यक मदद करेगा। आधार संस्था की डायरेक्टर महरुम सिद्दीकी ने बताया कि सतना जिले में पर्यटन विकास निगम के माध्यम से चित्रकूट और मैहर में पर्यटन में महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में स्थानीय महिलाओं को जागरूक किया गया है। संस्था द्वारा इच्छुक महिलाओं को वॉलिंटियर के रूप में ट्रेंड किया गया है। नवरात्रि मेले में 25 प्रशिक्षित महिला वालंटियर महिला श्रद्धालुओं की मदद के लिए मां शारदा मंदिर में तैनात की गई हैं। आजीविका मिशन के शहरी और ग्रामीण महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को पर्यटन क्षेत्र में भागीदारी निभाने जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में पर्यटन दिवस का बैज लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: लाइव तस्वीरों के जरिये राजनैतिक दल एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी

37 सीसीटीव्ही कैमरों से रखी जा रही स्ट्रांगरूम पर नजर सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ लोकसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *