Saturday , July 6 2024
Breaking News
NDIŒmJ fuU fwUA =uh vn˜u zt¢xh fuU mt: ztkm fUh;e dCoJr;>

प्रसव से 10 मिनट पहले गर्भवती महिला ने डाक्टर के साथ आपरेशन थियेटर में किया डांस

amzing Story: बिलासपुर/  एक गर्भवती के लिए प्रसव पीड़ा का क्षण काफी मुश्किल होता है। वह उस वक्त अपने जीवन के असहनीय दर्द से गुजर रही होती है और ऐसे समय में यदि डाक्टर उससे बिस्तर छोड़कर डांस कराने लगे तो इसकी कल्पना कर पाना असंभव जैसा है। आप भी जान कर चौंक जाएंगे कि वाकई ऐसा हुआ है। एनकेएच में एक गर्भवती ने प्रसव के समय से ठीक 10 मिनट पहले आपरेशन कक्ष में अपनी डाक्टर के साथ झूमकर डांस किया। इसका अनोखी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसे इंटरनेट मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है।

यह वीडियो एनकेएच हास्पिटल, कोरबा का है। इस वीडियो में एनकेएच की स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डा. ज्योति श्रीवास्तव अपनी मरीज विनीता सोनी के साथ डांस कर रही हैं। वह भी डिलीवरी से केवल 10 मिनट पहले। किसी भी महिला के लिए मां बनना बहुत सुखद एहसास होता है।

प्रसव से पहले और खासकर प्रसव के दौरान उसे जिस दर्द से गुजरना होता है, उसे बता पाना मुश्किल है। पर मां बनने की सुखद अनुभूति से यह पीड़ा जैसे गायब हो जाती है। प्रसव पीड़ा कई बार गर्भवती महिला की मनोदशा को प्रभावित करती है जिसे दूर कर व प्रसव पीड़ा को कम करने की जवाबदारी उसके चिकित्सक की होती है। एनकेएच की महिला चिकित्सक ने अपने मरीज को बच्चे के जन्म के वक्त कम से कम लेबर पेन सहना पड़े, इसके लिए न सिर्फ उसे डांस कराया बल्कि खुद भी जमकर नाचीं।

राहत तो मिलती है पर सावधानी जरूरी

गर्भवती महिला इस वीडियो में खुशी के साथ झूमते नजर आ रही है। इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर स्वजन के अलावा अन्य लोगों द्वारा भी काफी शेयर किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर आनंदित भी हो रहे हैं। कहा जाता है कि डांस करना गर्भवती महिला के लिए अच्छी बात है।

इससे डिलीवरी के समय दर्द से राहत मिलती है, लेकिन इसमें भी काफी सावधानी जरूरी है। डाक्टर के साथ उनके बताए अनुसार निगरानी में डांस के बाद प्रसव में विनीता को दर्द का अहसास अपेक्षाकृत काफी कम रहा और उसने भी डांस को काफी आनंद लेकर इसे अपना नया अनुभव बताया।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *