Saturday , October 5 2024
Breaking News

Hartalika Teej: भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को हरतालिका तीज, व्रत न कर पाने पर करें ये उपाय

Tyohar hartalika teej 2022 date puja muhurat shubh yog vrat vidhi do this work if not able to fast: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भाद्रपद की शुक्ल तृतीया को हस्त नक्षत्र में महादेव और माता पार्वती की पूजन का महत्व है। हरतालिका तीज व्रत महिलाएं करती हैं। कुंवारी युवतियां और विधवा महिलाएं भी इस व्रत को कर सकती हैं। हरतालिका तीज व्रत निर्जला रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को सबसे पहले मां पार्वती ने भगवान शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए किया था। हरतालिका तीज व्रत करने से स्त्रियों को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त, मंगलवार को पड़ रहा है।

हरतालिका तीज 2022 तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अगस्त, सोमवार को दोपहर 03.20 मिनट से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 30 अगस्त, मंगलवार को दोपहर 03.33 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर हरतालिका तीज 30 अगस्त को है।

हरतालिका तीज 2022 शुभ मुहूर्त

– हरतालिका तीज व्रत: 30 अगस्त 2022

– भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि: 29 अगस्त, दोपहर 03.20 बजे से

– भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समापन: 30 अगस्त, दोपहर 03.33 बजे तक

– शुभ मुहूर्त: 30 अगस्त, सुबह 06.05 से 08.38 बजे तक

– प्रदोष काल मुहूर्त: 30 अगस्त, शाम 06.33 से रात्रि 08.51 बजे तक

हरतालिका तीज व्रत नियम

– हरतालिका तीज व्रत में जल ग्रहण नहीं किया जाता है।

– व्रत के अगले दिन जल ग्रहण करने का विधान है।

– हर साल इस व्रत को विधि-विधान से करना चाहिए।

– हरतालिका तीज व्रत के दिन रात में भजन-कीर्तन करना चाहिए।

– हरतालिका तीज व्रत एक बार शुरू करने के बाद इसे हर साल करना जरूरी है। इसे बीच में नहीं छोड़ा जाता। अगर किसी कारण व्रत न कर पाएं तो इसका उदयापन कर दें। फिर परिवार में किसी दूसरी महिला को ये व्रत देना होता है।

About rishi pandit

Check Also

नवरात्रि 2024 विशेष-वित्तीय स्थिरता और व्यवसाय में लाभ के लिए करें ये 6 ज्योतिषीय उपाय

नवरात्रि 2024 की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि का पर्व माता दुर्गा के नौ सिद्धांतों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *