सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 17 अगस्त 2022 तक 503.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 590.6 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 406.2 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 244.2 मि.मी., बिरसिंहपुर में 653 मि.मी., रामपुर बघेलान में 463 मि.मी., नागौद में 710 मि.मी., जसो (नागौद) में 314 मि.मी., उचेहरा में 647 मि.मी., मैहर में 393.3 मि.मी., अमरपाटन में 463 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 649.9 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 549.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
