Monday , May 6 2024
Breaking News

Flight Fare mp: सरकार के रोक हटाने के बाद अब बढ़ सकता है उड़ानों का किराया

 

Flight Fare mp: digi desk/BHN/ इंदौर/ केंद्र सरकार द्वारा घरेलू हवाई किराए पर लगाई गई अधिकतम और न्यूनतम किराये की सीमा 31 अगस्त से हटाने के बाद लोगों को अधिक किराया देना पड़ सकता है। पहले ही बीते कुछ माह से प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर से देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों का किराया बढ़ गया है। कोरोना काल में यात्रियों की कमी से जुझने वाली एयरलाइंस ने अपना घाटा कवर करने और एविएशन टरबाइन फ्यूल ( एटीएफ )में वृद्धि के बाद किराए में वृद्धि कर दी है। दो माह बाद का दिल्ली- मुंबई जैसे शहरों का जो टिकट ढाई से तीन हजार में मिलता था। अब दिल्ली के लिए वह करीब 7000 और मुंबई का 5000 रुपये में मिल रहा है। अगस्त के बाद यह और बढ़ सकता है। व हीं वर्षाकाल के बाद सीजन में तो इस बार किराया काफी अधिक रहेगा।

बुधवार को ही केंद्र सरकार ने इस संबध में आदेश जारी कर दिया और एयरलाइंस को 31 अगस्त के बाद किराया तय करने की छूट दे दी है, जिससे अब वे ही अधिकतम और न्यूनतम किराया ले सकेगी। हालांकि इस साल अब यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना के मामलों में कमी कम होने के बाद यात्री सफर कर रहे है। ट्रेवल एजेंट्स के अनुसार इस साल यात्रियों की संख्या बढ़ी है। दो साल तक कपंनियों ने घाटा उठाया है। अब कंपनिया यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे कवर करने का प्रयास कर रही है। एटीएफ की कीमतें भी बढ़ रही है, जिस कारण भी किराया बढ़ा है।

About rishi pandit

Check Also

गोदरेज परिवार जमीन के एक टुकड़े के कारण 127 साल पुराना परिवार बिखरने जा रहा

नई दिल्ली  देश के सबसे पुराने और बड़े कॉरपोरेट घरानों में शामिल गोदरेज परिवार (Godrej …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *