Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Satna: काली माता के दर्शन को जा रहे लोगों का पिकअप वाहन पलटा, घायलों में 5 बच्चे भी

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रोजाना सड़क हादसों से जहां कई लोगों की जान जा रही है तो कई घायल हो रहे हैं। शनिवार को फिर एक हादसा हो गया। यह हादसा जिले के रामनगर थाना अंतर्गत पिपरी गांव के मोड़ के पास हुआ जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके कारण पिकअप वाहन में सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए देवराजनगर के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पिकअप में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे।

सरपंच के समर्थक और परिजन शामिल

बताया जा रहा है कि यह घटना तब घटी, जब पंचायत चुनाव में विजयी होने पर गंगासागर से पिपरी प्रत्याशी एवं उसके समर्थक बच्चों सहित काली माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक गंगासागर में सरपंच का चुनाव जीतने के बाद विजयी प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकाला गया था। इसके बाद सरपंच के समर्थक एवं परिजन पिकअप वाहन में सवार होकर गंगासागर से पिपरी स्थित काली माता मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए। बताया गया है कि पिकअप वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहा था, जैसे ही पिपरी गांव का मोड़ आया तो चालक ने पिकअप से नियंत्रण खो दिया और अचानक वाहन पलट गया।

मची चीख-पुकार

पिकअप वाहन के पलटते ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार घायल बच्चों के चिल्लाने की तेज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों द्वारा दुर्घटना की सूचना रामनगर थाना पुलिस को देने के साथ सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बचाव कार्य चलाया।

गंभीर घायलों में बच्चे

इस दुर्घटना में सबसे ज्यादा गंभीर रूप से बच्चे घायल हुए हैं। जिसमें रूपेश रजक 10 वर्ष, सुभाष रजक 9 वर्ष, शिवम रजक 12 वर्ष, अंशू रजक 13 वर्ष एवं पवन कोल 11 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन सभी बच्चों को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवराजनगर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दुर्घटना में 7 अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। इनको मामूली चोट होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई, तीन घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 75 सतना-पन्नाा मार्ग पर एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइर से टकरा गई। जिसके कारण एंबुलेंस पर सवार मरीज सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिस समय यह दुर्घटना घटित हुई, ठीक उसी समय अपर कलेक्टर एवं नगर निगमायुक्त राजेश शाही तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन शासकीय वाहन से पन्नाा रोड होते हुए सतना आ रहे थे। दरअसल निगमायुक्त एवं एएसपी प्रोटोकाल के तहत मुख्यमंत्री को निर्धारित सीमा तक पहुंचाने गए थे, वहां से वापस लौटते समय रास्ते में उनके सामने यह हादसा घटित हुआ।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नानी और नाती की मौत, सोहगपुर थाना क्षेत्र की घटना

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *