Monday , May 6 2024
Breaking News

Vastu Tips: शीशे से जुड़ा है आपका सौभाग्य, जानिए इसकी सच्चाई

Vastu Tips: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में रखी हर चीज घर में रहने वालों के जीवन पर भी असर डालती है। इसलिए यह कहा जाता है कि अपने घर में किसी भी वस्तु को रखते समय वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। आज हम आपको बता रहे हैं वास्तु शास्त्र के मुताबिक एक ऐसी चीज के बारे में जो घर में अगर गलत दिशा में रखने से घर-परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हम बात कर रहे हैं शीशे की। जो हर घर में किसी न किसी प्रकार में होता ही है। वास्तु शास्त्र में इससे जुड़ी कई तरह की जानकारियां बताई गई है। वहीं इसमें कई सवालों के जवाब भी मौजूद है। जैसे कि क्या शीशे और सौभाग्य का कोई संबंध है? क्या घर की दीवार पर टंगा हुआ आइना दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। क्या शीशा आपके दुखों का कारण बन सकता है। आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

शीशे से जुड़ा सौभाग्य

वास्तु के मुताबिक सही जगह पर लगा आईना आपकी तरक्की का कारण बनता है। साथ ही गलत जगह पर लगा हुआ या टूटा आईना आपके घर की ऊर्जा प्रवाह को भी प्रभावित करता है। गलत दिशा में लगा आईना नकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है। ऐसे में आईना लगाते समय वास्तु का ध्यान नहीं रखना चाहिए।

आईना लगाते समय उसकी दिशा का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। सकारात्मक ऊर्जा पाने के लिए आईना हमेशा पूर्व और उत्तर की दीवारों पर इस प्रकार लगाना चाहिए कि देखने वाले का मुख पूर्व या उत्तर में रहे। इस वास्तु नियम को अपनाने से जीवन में उन्नति और धन लाभ के अवसर बढ़ जाते हैं।

आईना खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि साफ, स्पष्ट व वास्तविकता के साथ दिखाई दे। धुंधला चेहरा दिखाने वाला आईना व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव डालता है। इसके साथ ही रोगों में भी वृद्धि होती है। घर में आईना उत्तर-पूर्व दिशा में हो तो परिवार के लोगों की आय में वृद्धि होने के योग बनने लगते हैं।

घर में दक्षिण पूर्व दिशा, उत्तर पश्चिम दिशा और दक्षिण पश्चिम दिशा की दीवारों पर लगा हुआ आईना अशुभ फल देता है। इन्हें इन दीवारों से हटा देना चाहिए। अगर हटाना संभव न हो तो उपयोग होने के बाद इन्हें ढक देना चाहिए। वहीं कमरे में दरवाजे के अंदर की ओर आईना नहीं लगाना चाहिए। अगर दरवाजा उत्तर दिशा की ओर हो तो आईना लगाया जा सकता है।

वास्तु के मुताबिक घर में लगे आईने से एक प्रकार की ऊर्जा बाहर निकलती है। ये ऊर्जा कितनी अच्छी या कितनी अधिक खराब हो सकती है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आईना किस स्थान पर लगा हुआ है।

घर में लगे आईने का अशुभ असर कम करने के लिए उन्हें ढक कर रखना चाहिए। वहीं अगर आप चाहें तो अलमारियों के अंदर भी आईना लगवा सकते हैं। बेडरूम में दरवाजे के सामने आईना लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन कभी भी मुख्य द्वार के सामने आईना न लगाएं इससे हानि होती है। वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार के सामने आईना लगाने से सकारात्मक ऊर्जा टकराकर वापस लौट जाती है। इससे दांपत्य जीवन में विश्वास में कमी आती है। आपसी मतभेद बढ़ता है। घर में कहीं भी आईना लगा हो उसमें शुभ वस्तुओं का प्रतिबिंब दिखते रहना चाहिए।

 

About rishi pandit

Check Also

शुक्र व गुरु तारा हुआ अस्त नहीं होंगे मांगलिक कार्य, जाने कब होगा उदय

नवग्रह में देवताओं के गुरु बृहस्पति और दैत्यों के गुरु शुक्र का विशेष महत्व है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *