Friday , May 3 2024
Breaking News

Vastu Tips: जीवन में चिंता, बाधाएं दूर करने के लिए आजमाइये ये 16 उपाय

Vastu tips try these 16 vaastu tips to remove anxiety obstacles in life: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  Vaastu के बारे में सभी जानते हैं। जो लोग वास्‍तु में विश्‍वास करते हैं, वे इसका महत्‍व बखूबी समझते भी हैं। हमारे जीवन की हर छोटी से बड़ी घटना, आदतें, व्‍यवहार, आवास, निवास, भौतिक वस्‍तु आदि सब वास्‍तु शास्‍त्र के अनुरूप ही होना चाहिये, क्‍योंकि इसी से ये संचालित होती हैं। आइये हम आपको वास्‍तु के ऐसे 16 उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्‍हें आजमाकर आप जीवन में परेशानी से निजात पा सकते हैं और सफलता छू सकते हैं।

1. मुख्यद्वार दक्षिण दिशा में हो तो आर्थिक परेशानियां हमेशा घेरे रहती हैं। जहां तक हो सके ऐसे घर का चुनाव न करें।

2. ईशान (उत्तर-पूर्व) में सात की संख्या में क्रिस्टल रखें। घर में पॉज़िटिव ऊर्जा बढ़ेगी व धनलाभ होगा।

3. अमावस्या के दिन घर की सफ़ाई का नियम बनाएं, तो महसूस करेंगे कि पॉज़िटिव एनर्जी बढ़ रही है।

4. रोज़ जब भी घर में पोंछा लगाएं, तो पानी में थोड़ी-सी हल्दी ज़रूर मिलाएं. ऐसा करने से आपको ज़रूर फ़ायदा होगा।

5. घर के अंदर प्लास्टिक के फूल व पेड़-पौधे ना रखें, इससे दरिद्रता आती है और निगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ता है।

6. गुरुवार के दिन उत्तर दिशा में कमल के फूल रखने से धन की वृद्धि होती है।

7. पूर्व दिशा में बहुत ज़्यादा सामान रखने से एनर्जी फ्लो नहीं हो पाती, जिससे घर में बाधाएं आती हैं। उस दिशा में रखा सामान हटा दें, तुरंत पैसे संबंधी चिंताएं कम होने लगेंगी।

8. किचन में रात के जूठे बर्तन रखने से बिज़नेस में नुक़सान होता है। कृपया, ऐसा न करें। रात को ही किचन साफ़ कर लें।

9. बेडरूम में पानी रखना वर्जित है। ऐसा करने से व्यक्ति हमेशा कर्ज़ व उधार में फंसा रहता है। इसलिए बेडरूम में पानी भरकर न रखें।

10. अग्नि कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रोज़ाना शाम को कपूर जलाने से धन की वृद्धि होती है।

11. तिजोरी में परफ्यूम ना रखें, इससे बहुत ज़्यादा नुक़सान होता है।

12. प्रत्येक पूर्णिमा के दिन दहलीज़ पर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं। ऐसा करने से क़र्ज़ कम होने लगता है।

13. घर का मुख्य दरवाज़ा अगर ख़राब हो या पूरी तरह से ना खुलता हो, तो इससे धनहानि होती है। इसे फ़ौरन ठीक करवाएं व कर्ज़ व निगेटिव एनर्जी से बचें।

14. दक्षिण की दीवार पर मंदिर होने से बड़े-बड़े संघर्ष सामने आते हैं व कभी-कभी व्यक्ति दिवालिया भी हो जाता है। कृपया, इसे हटाकर ईशान में स्थापित करें।

15. घर में वर्ष में दो बार कोई भी पूजा या हवन करवाएं। ऐसा करने से कर्ज़ को प्रभावित करनेवाली ऊर्जा ख़त्म होकर धन ऊर्जा बढ़ती है। इससे वास्तु देवता भी प्रसन्न होते हैं।

16. जिस घर में ज़्यादा कलह होते हैं, वहां पर धन संबंधी चिंताएं बढ़ती हैं। ऐसा किसी बड़े वास्तु दोष के कारण होता है। कृपया, किसी अच्छे वास्तुशास्त्री से परामर्श लें।

About rishi pandit

Check Also

100 साल बाद अक्षय तृतीया पर एक साथ बनेंगे दो शुभ योग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

 वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। वहीं आपको बता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *