Friday , July 4 2025
Breaking News

Satna: पंडित नेहरू की प्रतिमा पर डंडे बरसाने के 6 आरोपी गिरफ्तार

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना में पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश, प्रतिमा पर डंडे बरसाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया की। सक्रिय हुई पुलिस ने बताया कि यह वीडियो धवारी चौराहा स्थित प्रतिमा का है। घटना मंगलवार की है, जिसमें कुछ युवक प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश करने के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारा लगाते दिखे।

बुधवार को इस मामले को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला। इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा कि सतना में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया है। यह घटना बेहद निंदनीय है। एसपी सतना आशुतोष गुप्ता ने बताया कि वीडियो में दिखे छह लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में कृष्णकांत (22) पुत्र गणेश गौतम निवासी ग्राम सोनौरा थाना अमरपाटन, शुभम (18) पुत्र विजय कुमार शुक्ला निवासी धवारी, सुभाष (22) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी धवारी, विवेक (18) पुत्र दिलीप सिंह निवासी पतौरा थाना नागौद, विशन (25) पुत्र शंभू लाल मांझी निवासी प्रेम नगर और प्रभात (19) पुत्र वेदनारायण बागरी निवासी नागौद (सभी जिला सतना निवासी) शामिल हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *