Friday , April 26 2024
Breaking News

Satna: छेड़छाड़ के बाद शादी समारोह में चले डंडे, जमकर उपद्रव, बिन दुल्हन लौटी बारात

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर के कोलगवां थाना अंतर्गत ग्राम कैमा में एक वैवाहिक शमारोह में जमकर उपद्रव हुआ। जहां बाराती और घराती के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। यह पूरा बवाल महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के बाद उठा जहां घराती पक्ष की महिलाओं ने बरातियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया जिसके बाद हंगामा हुआ और जमकर लाठी डंडे चले। कई लोग शराब के नशे में थे। इस घटना के बाद दुल्लहन के चाचा ने शादी से इंकार कर दिया जिसके कारण बारात रात भर खड़ी रही और शादी नहीं हुई। बारातियों को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। इस घटना में कई लोग घायल हुए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह है मामला

दरअसल ग्राम कैमा में मंगलवार को चौधरी समाज में वैवाहिक कार्यक्रम था जहां कोठी के दिदौंध गांव से बारात कैमा पहुंची थी। सभी कार्यक्रम जारी थे और बारात रात एक बजे वैवाहिक स्थल पहुंच गई जहां द्वारचार की रस्म शुरू हुई। इसी दौरान कुछ बारातियों ने लड़की पक्ष की महिलाओं से शराब के नशे में छेड़छाड़ कर दी। इस घटना के बाद महिलाओं ने बारातियों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। बताया जा रहा है कि दुल्हन के चाचा गोरेलाल ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन नशे में झूमते बाराती उनसे ही उलझ पड़े और मारपीट कर दी। बीच बचाव करने दुल्हन का भाई संजीत और कुछ अन्य लोग आए तो बारातियों ने उन पर भी डंडों से हमला कर दिया। यहां महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में संजीत, गोरेलाल, सतेंद्र चौधरी, लाला चौधरी तथा एक महिला रागिनी चौधरी को गंभीर चोटें आईं।

उन्हें देर रात ही जिला अस्पताल ले आया गया। एक बाराती संजय चौधरी भी घायल हुआ लेकिन वह अस्पताल से ही फरार हो गया। पूरी घटना के बाद बारात रात भर द्वार पर ही रुकी रही और लड़की पक्ष के लोगों ने रस्में रोक घायलों के साथ अस्पताल पहुंच गए। बुधवार सुबह गांव में पंचायत बुलाई गई जहां पर घराती और बाराती पक्ष के लोग बैठे। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने कहा कि अगर शादी हुई तो इस घटना के कारण उनकी लड़की को हमेशा प्रतिड़ित किया जा सकता है इसलिए उन्होंने शादी से इनकार कर दिया जिसके बाद बिना दुल्हन लिए बारात को वापस लौटना पड़ा।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 20 वर्ष की तानाशाही से त्रस्त जनता, अब करेगी हिसाब बराबर- सिद्धार्थ

खोखले विकास का दवा करने वालो को मुंह तोड़ जवाब देने का आया वक्तचुनाव प्रचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *