Friday , May 3 2024
Breaking News

Astrology: अपशकुन होता है सपने में काली बिल्ली या जानवरों का झुंड दिखना, जानिए उपाय

Astrology: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ कुछ सपने शुभ और अशुभ माने जाते हैं। सपनों से जुड़े फल के बारे में स्वप्न ज्योतिष में विस्तार से बताया गया है। स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसे सपनों का जिक्र है। जिन्हें देखना स्वास्थ्य और धन के लिए अच्छा नहीं माना गया है। अगर ऐसे सपने दिखाई दें तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वप्न शास्त्र में इन अपशकुनों से जुड़े उपायों के बारे में भी बताया गया है। आइए जानते हैं इन सपनों और उपायों के बारे में।

काली बिल्ली दिखना

हिंदू धर्म में काली बिल्ली से जुड़ी कई मान्यता हैं। बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ माना जाता है। इसी तरह सपने में अगर काली बिल्ली दिखे तो यह अपशकुन होता है। ये किसी अनहोनी का संकेत देता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है या धन नुकसान के योग बन सकते हैं।

उपाय

अगर सपने में काली बिल्ली दिखाई दे, तो उस जातक को शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए।

जानवरों का झुंड दिखना

सपने में कई जानवर एकसाथ दिखना स्पप्न शास्त्र के अनुसार सेहत के लिए ठीक नहीं होता। यह किसी बड़े संकट की ओर इशारा करता है। ऐसे जातकों को सेहत को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए। उन्हें गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय

अशुभ प्रभाव से बचने के लिए किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कपड़े और भोजन का दान करें।

सपने में गिद्ध दिखना

गिद्ध का सपने में दिखना अशुभ घटनाओं का संकेत है। जिस शख्स को सपने में गिद्ध दिखे उसके घरवालों पर कोई विपत्ति आ सकती है। परिवार में अकाल मौत के योग भी बनते हैं।

उपाय

यदि किसी को सपने में गिद्ध दिखे तो उन्हें महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

 

About rishi pandit

Check Also

शनि जयंती 2024: शनि देव की कृपा पाने के उपाय

सूर्य देव के पुत्र शनि देव की जयंती बहुत खास दिन होता है. यह शनि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *